न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

OpenAI की स्टडी में हुआ खुलासा: ChatGPT का सबसे ज्यादा इस्तेमाल इन 3 कामों के लिए हो रहा है

OpenAI की स्टडी में खुलासा: ChatGPT का सबसे ज्यादा इस्तेमाल सवाल पूछने, कार्य में मदद और खुद को व्यक्त करने के लिए हो रहा है। जानें कौन से तीन काम हैं जिनमें यह एआई टूल सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Sep 2025 9:08:59

OpenAI की स्टडी में हुआ खुलासा: ChatGPT का सबसे ज्यादा इस्तेमाल इन 3 कामों के लिए हो रहा है

OpenAI का ChatGPT आज के समय में दुनिया के सबसे चर्चित एआई चैटबॉट्स में से एक है। करोड़ों लोग रोज़ाना इस एआई टूल का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके बढ़ते पॉपुलैरिटी के कारण OpenAI लगातार इसमें नए फीचर्स जोड़ रहा है और इसकी क्षमताओं को भी बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोग वास्तव में ChatGPT का इस्तेमाल किन कामों के लिए सबसे ज्यादा कर रहे हैं?

कई लोगों का मानना है कि कोडिंग के लिए ही ChatGPT का सबसे अधिक उपयोग होता है, लेकिन हाल ही में OpenAI के एक अध्ययन ने यह मिथक तोड़ दिया है। शोध के अनुसार, सबसे ज्यादा इस्तेमाल तीन मुख्य क्षेत्रों में हो रहा है।

ChatGPT का सबसे ज्यादा इस्तेमाल: पूछना, करना और व्यक्त करना

OpenAI के अध्ययन के मुताबिक, यह अब तक का सबसे बड़ा शोध है, जिसमें गोपनीयता का ध्यान रखते हुए लगभग 15 लाख यूजर्स की बातचीत का विश्लेषण किया गया। शोध से पता चला कि लोग मुख्य रूप से तीन उद्देश्यों के लिए ChatGPT का उपयोग कर रहे हैं:

पूछना (Asking) –
लगभग 49% लोग सवाल पूछने के लिए ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं।

करना (Doing) – करीब 40% लोग कार्यों में सहायता के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं, जैसे ईमेल लिखना, प्लानिंग करना या किसी काम के लिए सुझाव लेना।

व्यक्त करना (Expressing) – लगभग 11% लोग खुद को व्यक्त करने या व्यक्तिगत बातचीत के लिए ChatGPT का उपयोग कर रहे हैं।

ChatGPT कैसे बन रहा मददगार

OpenAI की इकनॉमिक रिसर्च टीम ने हार्वर्ड के इकोनॉमिस्ट डेविड डेमिंग के सहयोग से एक वर्किंग पेपर जारी किया। इस पेपर में कहा गया है कि अधिकांश यूजर्स ChatGPT का उपयोग तीन प्रमुख तरीकों से कर रहे हैं: सवाल पूछने के लिए, प्रैक्टिकल गाइडेंस प्राप्त करने के लिए, और राइटिंग असिस्टेंट के रूप में।

अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि ChatGPT सिर्फ कोडिंग या तकनीकी मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों तरह के कार्यों में लोगों के लिए सहायक बन रहा है। यह एआई टूल न केवल जानकारी जुटाने का माध्यम है, बल्कि कामों को आसान बनाने और रचनात्मकता को बढ़ाने में भी मदद कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला