न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब ChatGPT नहीं देगा मेडिकल, लीगल और फाइनेंशियल सलाह — OpenAI ने बदले नियम, जानिए क्यों लिया यह बड़ा फैसला

OpenAI ने ChatGPT के उपयोग को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब यह चैटबॉट मेडिकल, लीगल और फाइनेंशियल सलाह नहीं देगा। 29 अक्टूबर से लागू नए नियमों के तहत ChatGPT अब सिर्फ सामान्य जानकारी और शिक्षात्मक मार्गदर्शन ही प्रदान करेगा। जानें क्यों लिया गया यह फैसला और इसके पीछे की पूरी वजह।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Nov 2025 11:24:01

अब ChatGPT नहीं देगा मेडिकल, लीगल और फाइनेंशियल सलाह — OpenAI ने बदले नियम, जानिए क्यों लिया यह बड़ा फैसला

पिछले कुछ समय में लोग हर छोटे-बड़े सवाल का जवाब पाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर निर्भर होने लगे हैं — चाहे बात हो स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह की, कानूनी जानकारी की या निवेश के फैसलों की। लेकिन अब इस सुविधा में बड़ा बदलाव आने वाला है। OpenAI ने घोषणा की है कि उसका लोकप्रिय चैटबॉट ChatGPT अब मेडिकल, लीगल या फाइनेंशियल मामलों पर कोई सीधी सलाह नहीं देगा।

29 अक्टूबर से लागू हुआ नया नियम

OpenAI ने 29 अक्टूबर से यह नई नीति लागू कर दी है। अब ChatGPT को शिक्षा और सामान्य जानकारी देने वाला टूल घोषित किया गया है, न कि व्यक्तिगत सलाहकार। रिपोर्ट के अनुसार, अब यह चैटबॉट न तो किसी दवा का नाम या खुराक बताएगा, न ही किसी कानूनी केस के लिए रणनीति सुझाएगा, और न ही शेयर या निवेश संबंधी सलाह देगा।

ChatGPT अब सिर्फ जानकारी देगा, निर्णय नहीं

NEXTA की रिपोर्ट के मुताबिक, अब ChatGPT केवल सामान्य सिद्धांतों और अवधारणाओं की व्याख्या करेगा। अगर किसी को व्यक्तिगत सलाह चाहिए, तो चैटबॉट अब यूजर्स को डॉक्टर, वकील या वित्तीय सलाहकार जैसे प्रोफेशनल्स से संपर्क करने की सलाह देगा। यह कदम उन मामलों के बाद उठाया गया है जब लोगों ने ChatGPT की दी गई सलाह पर भरोसा किया और उन्हें गंभीर परिणाम झेलने पड़े।

ChatGPT की गलत सलाह से हुआ था बड़ा हादसा

ऐसा ही एक मामला अगस्त 2024 में सामने आया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने ChatGPT की सलाह पर टेबल सॉल्ट की जगह सोडियम ब्रोमाइड का सेवन कर लिया था। इसके बाद उसे तीन हफ्तों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। Annals of Internal Medicine की रिपोर्ट में बताया गया कि सेवन के 24 घंटे के भीतर ही मरीज को भ्रम (hallucinations) और पैरानॉइया (paranoia) जैसी गंभीर मानसिक समस्याएं होने लगीं।

OpenAI का मकसद — सुरक्षित और जिम्मेदार AI उपयोग

कंपनी का कहना है कि यह कदम यूजर्स की सुरक्षा और जिम्मेदारीपूर्ण एआई उपयोग सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। OpenAI चाहती है कि ChatGPT को एक शिक्षा और ज्ञान साझा करने वाले मंच के रूप में देखा जाए, न कि किसी विशेषज्ञ के विकल्प के रूप में।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं