न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

OnePlus 15 5G की लीक रिपोर्ट: 16GB RAM, 512GB स्टोरेज और 100W चार्जिंग के साथ होगा धमाका

OnePlus 15 5G जल्द लॉन्च होने वाला है। Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट, 16GB RAM, 512GB स्टोरेज, 6.78 इंच LTPO डिस्प्ले और 100W वायर्ड चार्जिंग के साथ यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन तकनीक और परफॉर्मेंस में नया स्टैंडर्ड सेट करेगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Sep 2025 9:11:01

OnePlus 15 5G की लीक रिपोर्ट: 16GB RAM, 512GB स्टोरेज और 100W चार्जिंग के साथ होगा धमाका

OnePlus 15 स्मार्टफोन लॉन्च को लेकर चर्चा में है। कंपनी ने OnePlus 13 के बाद सीधे OnePlus 15 लॉन्च करने का निर्णय लिया है। इसके पीछे चीन में 4 नंबर को अशुभ मानने का कारण है। इसी वजह से कई चीनी कंपनियां 4 नंबर को स्किप करके सीधे 5 पर कूदती हैं। OnePlus भी यही करने जा रहा है और अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन को जल्द पेश कर सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। लेकिन लीक रिपोर्ट्स ने फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दिया है, जो टेक प्रेमियों के लिए उत्साह बढ़ाने वाला है। खास बात यह है कि यह पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा, जिसमें Snapdragon 8 Elite का अपग्रेडेड वर्जन मिलेगा।

OnePlus 15 में होगा नया चिपसेट

Android Headlines की रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus 15 5G को Geekbench पर देखा गया है। लिस्टिंग में फोन को OnePlus PLK110 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह फोन Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट से लैस होगा, जो इसे पावर और परफॉर्मेंस में शानदार बनाएगा।

फोन के अन्य फीचर्स

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus 15 5G में 16GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। यह Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 पर रन करेगा। स्मार्टफोन में 6.78 इंच का LTPO डिस्प्ले होगा और 100W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, फ्लैगशिप फोन में कैमरा, बैटरी और अन्य फीचर्स के कई अपग्रेड भी देखने को मिल सकते हैं।

लॉन्च डेट और कलर ऑप्शन

रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus 15 5G को चीन में अक्टूबर, 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद जनवरी, 2026 में ग्लोबल मार्केट में भी यह उपलब्ध होगा। फोन तीन कलर ऑप्शन में आएगा – ब्लैक, पर्पल और टाइटेनियम। फिलहाल, कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही टीज़र जारी किया जाएगा।

OnePlus 15 5G तकनीक और परफॉर्मेंस के मामले में एक नया स्टैंडर्ड सेट करने जा रहा है। अपग्रेडेड चिपसेट और हाई-एंड फीचर्स इसे स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए एक must-have फ्लैगशिप बना देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला