न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉन्च से पहले सामने आया OnePlus 13 का Unboxing Video, टीजर के जरिये जारी की पहली झलक

OnePlus 13 5G का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। कंपनी ने फोन का टीजर वीडियो जारी किया है। वहीं, एक अनबॉक्सिंग वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फोन के कई फीचर्स सामने आए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 24 Oct 2024 5:38:27

लॉन्च से पहले सामने आया OnePlus 13 का Unboxing Video, टीजर के जरिये जारी की पहली झलक

OnePlus 13 की लॉन्च डेट पिछले दिनों कंपनी ने कंफर्म की है। वनप्लस का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन 31 अक्टूबर को घरेलू बाजार यानी चीन में लॉन्च हो रहा है। वनप्लस का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आएगा। इस प्रोसेसर को हाल ही में लॉन्च किया गया है, जो Snapdragon 8 Gen 3 को रिप्लेस करेगा। आगे लॉन्च होने वाले कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन में यह प्रोसेसर यूज होने वाला है। इस फोन का एक अनबॉक्सिंग वीडियो लॉन्च से पहले सामने आया है। साथ ही, कंपनी ने भी इसका First Look एक टीजर वीडियो के जरिए रिवील किया है।

कूलिंग सिस्टम

वनप्लस ने कंफर्म किया है कि यह स्मार्टफोन सेकेंड जेनरेशन के टायनगोंग कूलिंग सिस्टम के साथ आएगा, जो मल्टी-टास्किंग के दौरान फोन को गर्म होने से बचाएगा। इसमें 9924mm2 का वेपर कूलिंग चेंबर मिलेगा, जिसमें डबल-लेयर 2K ग्रेफाइट शीट का इस्तेमाल किया जाएगा। यह शीट थर्मल कंडक्टिव जेल टेक्नोलॉजी से तैयार है। कंपनी का दावा है कि यह कूलिंग सिस्टम मौजूदा सिस्टम के मुकाबले 7 डिग्री सेल्सियस तक फोन को ठंडा रख सकता है।

अनबॉक्सिंग वीडियो में फोन का ओवरऑल डिजाइन रिवील हुआ है। साथ ही, कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर वीडियो में फोन का लुक OnePlus 12 के मुकाबले अलग दिख रहा है। फोन के बैक पैनल में उसी तरह का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है लेकिन बैक पैनल का टेक्स्टर अलग दिख रहा है। फोन के साइड में दिए गए बटन को iPhone की तरह बनाया गया है। अलर्ट स्लाइडर भी इंप्रूव किया गया है। फोन के डिस्प्ले में कर्व्ड डिजाइन दी गई है।

OnePlus 13 के संभावित फीचर्स

वनप्लस का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन 6.82 इंच के बड़े 2K LTPO डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करेगा। फोन में 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। वनप्लस के इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा।

इसमें 50MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिल सकता है। फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6,000mAh की बैटरी के साथ आएगा। इसमें 50W वायरलेस और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
यूसुफ पठान समेत सात पूर्व TMC नेताओं को NCPI में अहम जिम्मेदारियां, 27 पदाधिकारियों के नाम घोषित
यूसुफ पठान समेत सात पूर्व TMC नेताओं को NCPI में अहम जिम्मेदारियां, 27 पदाधिकारियों के नाम घोषित