न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ना OTP, ना पासवर्ड—फिर भी मिनटों में साफ हो सकता है बैंक खाता, साइबर ठगी का यह नया पैंतरा कर देगा हैरान

AEPS स्कैम के जरिए बिना OTP और पासवर्ड के बैंक अकाउंट खाली किया जा रहा है। जानिए यह नया साइबर फ्रॉड कैसे होता है और आधार बायोमैट्रिक से खुद को सुरक्षित रखने के आसान तरीके।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 23 Jan 2026 6:34:40

ना OTP, ना पासवर्ड—फिर भी मिनटों में साफ हो सकता है बैंक खाता, साइबर ठगी का यह नया पैंतरा कर देगा हैरान

साइबर अपराधी लगातार अपने तरीके बदल रहे हैं और अब ठगी के ऐसे रास्ते अपना रहे हैं, जिनमें न तो OTP की जरूरत पड़ती है और न ही पासवर्ड की। इसके बावजूद लोगों के बैंक अकाउंट से पैसे गायब हो रहे हैं। हाल के दिनों में इस तरह की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिसने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इन्हीं मामलों को देखते हुए सरकार ने भी सतर्कता बरतने की सलाह जारी की है। भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी I4C ने आधार कार्ड से जुड़े एक नए बायोमैट्रिक फ्रॉड को लेकर चेतावनी दी है। इस तरीके को आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम यानी AEPS स्कैम कहा जा रहा है।

कैसे दिया जाता है इस फ्रॉड को अंजाम?

AEPS स्कैम में साइबर ठग सबसे पहले यूजर की निजी जानकारी, खासकर आधार से जुड़ा डेटा, चुरा लेते हैं। इसके लिए वे डार्क वेब पर उपलब्ध लीक डाटाबेस का इस्तेमाल करते हैं। एक बार जरूरी जानकारी हाथ लगने के बाद स्कैमर्स नकली फिंगरप्रिंट तैयार कर लेते हैं। फिर इन फर्जी बायोमैट्रिक डिटेल्स का उपयोग AEPS माइक्रो-एटीएम या अन्य उपकरणों पर किया जाता है। इस पूरे प्रोसेस में पीड़ित को किसी तरह का OTP या पासवर्ड देने की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन उसका बैंक अकाउंट पूरी तरह खाली हो सकता है।

इस तरह की ठगी में अपराधी अक्सर म्यूल अकाउंट्स का सहारा लेते हैं। म्यूल अकाउंट वे खाते होते हैं, जिन्हें खाताधारक जानबूझकर या अनजाने में स्कैमर्स को इस्तेमाल करने के लिए दे देते हैं, या फिर ऐसे खाते जो पहले से ही हैक हो चुके होते हैं। इन्हीं अकाउंट्स के जरिए AEPS ट्रांजैक्शन किए जाते हैं और बायोमैट्रिक डाटा का दुरुपयोग कर रकम निकाल ली जाती है।

AEPS स्कैम से खुद को कैसे सुरक्षित रखें?

इस तरह के साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सबसे जरूरी है सतर्कता और जागरूकता। विशेषज्ञों का कहना है कि अपने आधार कार्ड के बायोमैट्रिक डेटा को हमेशा लॉक करके रखना चाहिए। इसके लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप की मदद ली जा सकती है।

इसके साथ ही, आधार बायोमैट्रिक अपडेट कराने के लिए केवल अधिकृत केंद्रों का ही चुनाव करें। पोस्ट ऑफिस, बैंक या सरकारी तौर पर मान्यता प्राप्त आधार सेंटर के अलावा कहीं भी बायोमैट्रिक अपडेट कराने से बचें। सबसे अहम बात यह है कि अपने आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी किसी अनजान या अविश्वसनीय व्यक्ति के साथ साझा न करें। थोड़ी सी सावधानी आपको बड़ी आर्थिक परेशानी से बचा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता