न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोबाइल यूज़र्स को लग सकता है झटका! टैरिफ प्लान 10-12% तक महंगे होने के आसार, जेब पर बढ़ेगा बोझ

मोबाइल यूज़र्स को जल्द ही बड़ा झटका लग सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टेलीकॉम कंपनियां इस साल के अंत तक अपने प्लान्स की कीमतों में 10-12% की बढ़ोतरी कर सकती हैं। डेटा ऑफर्स में भी कटौती की आशंका है, जिससे मिड और हाई यूजर्स पर ज्यादा असर पड़ सकता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Jul 2025 9:09:11

मोबाइल यूज़र्स को लग सकता है झटका! टैरिफ प्लान 10-12% तक महंगे होने के आसार, जेब पर बढ़ेगा बोझ

अगर आप भी मोबाइल डेटा और कॉलिंग के लिए हर महीने रिचार्ज करते हैं, तो यह खबर आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। ऐसा लग रहा है कि मोबाइल यूजर्स की जेब पर एक और बोझ डालने की तैयारी है। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनियां इस साल के अंत तक अपने प्लान्स को 10 से 12 प्रतिशत तक महंगा कर सकती हैं।

इंडस्ट्री एग्जिक्यूटिव्स और ऐनालिस्ट्स का कहना है कि मई में एक्टिव यूजर्स की संख्या में उछाल और लगातार पांच महीनों तक नेट यूजर्स में वृद्धि के कारण कंपनियों का मुनाफे का लालच फिर सिर उठाने लगा है। यही वजह है कि अब कंपनियां फिर से टैरिफ बढ़ाने की सोच रही हैं। हालांकि उन्होंने आगाह भी किया है कि जुलाई 2024 में पहले ही 11-23% तक दाम बढ़ाए जा चुके हैं, और अगर एक और बढ़ोतरी की जाती है तो यह आम जनता के लिए भारी पड़ सकता है।

डेटा ऑफर में भी आ सकती है बड़ी कटौती

ऐनालिस्ट्स का मानना है कि अगली बार कंपनियां सिर्फ टैरिफ ही नहीं बढ़ाएंगी, बल्कि डेटा ऑफर्स में भी कटौती की जा सकती है। यानी पहले जितना डेटा उसी दाम पर नहीं मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, मई महीने में एक्टिव यूजर्स की संख्या 7.4 मिलियन बढ़ी, जो 1.08 बिलियन तक पहुंच गई। ये पिछले 29 महीनों का सबसे तेज इजाफा था।

इसी दौरान, रिलायंस जियो ने अकेले 5.5 मिलियन एक्टिव यूजर्स जोड़े और अपने शेयर को बढ़ाकर 53% कर लिया। वहीं, भारती एयरटेल ने भी 1.3 मिलियन नए यूजर जोड़े और 36% हिस्सेदारी के साथ महीने का समापन किया।

जियो और एयरटेल को मिल सकता है फायदा

एक वरिष्ठ इंडस्ट्री एग्जिक्यूटिव ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर कहा, "यूजर्स की हालिया बढ़त सिर्फ पिछले टैरिफ बढ़ोतरी को लेकर सहमति नहीं है, बल्कि सेकेंडरी सिम यूजर्स भी अब एक्टिव हो गए हैं।" उनका यह भी कहना था कि अब टैरिफ बेस्ड कंसोलिडेशन का दौर खत्म हो गया है, और आगे की ग्रोथ अब 5G के विस्तार और यूजर्स की भागीदारी पर निर्भर करेगी।

ब्रोकरेज फर्म जेफरीज का कहना है कि जियो जैसे ऑपरेटर्स की मजबूत सब्सक्राइबर ग्रोथ टैरिफ हाइक का माहौल तैयार कर रही है। उन्होंने ये भी कहा कि वोडाफोन आइडिया के लगातार सब्सक्राइबर लॉस से जियो और एयरटेल को बड़ा फायदा मिल सकता है, जिससे ये कंपनियां आसानी से टैरिफ बढ़ाकर ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगी।

मिड और अपर क्लास यूजर्स पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

ऐनालिस्ट्स की मानें तो बेसिक यूजर्स पहले से ही बढ़ती कीमतों की मार झेल रहे हैं। ऐसे में अगली टारगेटिंग मिड और अपर लेवल प्लान्स की होगी, ताकि यूजर बेस में गिरावट न आए बल्कि कंसोलिडेशन बना रहे।

एक और टेलीकॉम एक्सपर्ट ने कहा, "भविष्य में टैरिफ हाइक 10-12% तक हो सकती है, लेकिन यह सभी यूजर सेगमेंट में समान नहीं होगी।" सबसे ज्यादा असर मिडिल और हाई यूजिंग ग्राहकों पर पड़ेगा, यानी वो लोग जो ज़्यादा डेटा यूज़ करते हैं, उन्हें अपनी जेब और ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला