Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

iPhone Air कैमरा में तकनीकी खामी, फोटो नहीं आ रही सही, ऐप्पल ने भी मानी बात

iPhone Air के कैमरा में तकनीकी खामी, कुछ फोटो में काले हिस्से और सफेद लकीरें दिख रही हैं। ऐप्पल ने इस बग की पुष्टि की और अगली अपडेट में इसे ठीक करने का आश्वासन दिया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Sep 2025 3:37:36

iPhone Air कैमरा में तकनीकी खामी, फोटो नहीं आ रही सही, ऐप्पल ने भी मानी बात

iPhone 17 सीरीज के नए मॉडल अब ग्राहकों के हाथों में पहुँचने लगे हैं। 9 सितंबर को लॉन्च हुई यह सीरीज 19 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुकी है। जैसे ही ग्राहक नए फोन खरीदते हैं, उन्होंने अपने पहले अनुभव सोशल मीडिया और रिव्यू प्लेटफॉर्म पर साझा करना शुरू कर दिए हैं। इनमें से कुछ यूजर्स ने iPhone Air के कैमरे में तकनीकी खामी की शिकायत की है। यह बग खासकर फोटो क्लिक करते समय सामने आ रहा है, और ऐप्पल ने भी इस बात को स्वीकार कर लिया है।

कैमरा में क्या समस्या आ रही है?


एक तकनीकी जर्नलिस्ट ने iPhone Air का रिव्यू करते समय सबसे पहले इस बग को नोट किया। उन्होंने बताया कि जब कॉन्सर्ट या LED डिस्प्ले वाली तस्वीरें ली जाती हैं, तो लगभग हर 10 में से एक फोटो में कुछ हिस्से काले दिखाई दे रहे हैं, वहीं कुछ फोटो में सफेद लकीरें या अजीब डिब्बे नजर आ रहे हैं। हालांकि यह समस्या केवल कुछ विशेष परिस्थितियों में ही देखने को मिल रही है।

ऐप्पल ने की पुष्टि और समाधान का संकेत


ऐप्पल ने भी इस समस्या की पुष्टि की है। कंपनी के मुताबिक यह समस्या केवल विशेष लाइटिंग कंडीशन्स में होती है और यह सॉफ्टवेयर बग की वजह से है। ऐप्पल ने बताया कि अगली सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ यह बग ठीक कर दिया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने यह नहीं बताया कि अपडेट कब रिलीज़ होगी।
iPhone Air: ऐप्पल का सबसे पतला मॉडल

iPhone 17 सीरीज में प्लस मॉडल की जगह iPhone Air को पेश किया गया है। यह अब तक का सबसे पतला iPhone है, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.6mm है। इसमें 6.5 इंच की प्रोमोशन टेक्नोलॉजी वाली डिस्प्ले दी गई है। रियर में 48MP का सिंगल कैमरा और फ्रंट में 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा है। A19 Pro चिपसेट वाले इस फोन की भारत में शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये रखी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
भारत ने नेपाल के लिए खोला 1.62 अरब डॉलर का सहायता पैकेज, मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में कई अहम समझौते
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सर्दियों में केवल BS-VI वाहनों को चलाने की बात
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तय सीमा से अधिक रसायन मिलने का दावा, बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
astrology