न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब TV की बड़ी स्क्रीन पर देख सकेंगे Instagram Reels, कंपनी बना रही खास प्लान

Instagram अब टीवी की बड़ी स्क्रीन पर रील्स और वीडियो दिखाने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही स्मार्ट टीवी के लिए एक नया ऐप ला सकती है, जिससे यूजर्स को बेहतर व्यूइंग अनुभव मिलेगा। यह कदम यूट्यूब को कड़ी टक्कर देने वाला साबित हो सकता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Oct 2025 8:25:31

अब TV की बड़ी स्क्रीन पर देख सकेंगे Instagram Reels, कंपनी बना रही खास प्लान

अगर आप इंस्टाग्राम रील्स के शौकीन हैं तो जल्द ही आपके लिए एक खुशखबरी आने वाली है। इंस्टाग्राम अब अपने यूजर्स को स्मार्ट टीवी पर भी रील्स और वीडियो देखने का अनुभव देने की तैयारी में है। कंपनी एक टीवी ऐप लॉन्च करने की योजना पर विचार कर रही है, जिससे दर्शक मोबाइल के बजाय अब बड़ी स्क्रीन पर भी इंस्टाग्राम का कंटेंट देख पाएंगे। यह कदम यूट्यूब जैसी प्लेटफॉर्म्स के लिए सीधी चुनौती साबित हो सकता है।

इंस्टाग्राम हेड ने दिया बड़ा संकेत

इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोस्सेरी ने खुलासा किया कि कंपनी वर्तमान में टीवी ऐप पर काम करने की संभावनाओं को परख रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक विकास शुरू नहीं हुआ है। मोस्सेरी के अनुसार, “अगर लोग बड़े पर्दे पर कंटेंट देखना पसंद कर रहे हैं, तो हमें भी वहीं होना चाहिए। इंस्टाग्राम का लक्ष्य है कि उसका कंटेंट हर डिवाइस पर शानदार दिखे।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इंस्टाग्राम टीवी ऐप पर लाइव स्पोर्ट्स या एक्सक्लूसिव शो जैसे कंटेंट शामिल नहीं होंगे। दिलचस्प बात यह है कि मोस्सेरी ने खुद माना कि कंपनी को यह कदम कई साल पहले उठा लेना चाहिए था।

भारत बना इंस्टाग्राम के लिए अहम मार्केट

मोस्सेरी ने भारत के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि “इंस्टाग्राम की तेजी से बढ़ती ग्रोथ में भारत की भूमिका बेहद अहम है, खासकर तब से जब टिकटॉक पर भारत में प्रतिबंध लगाया गया।” याद दिला दें कि 2020 में भारत-चीन सीमा विवाद के बाद भारत सरकार ने टिकटॉक समेत कई चीनी ऐप्स को बैन कर दिया था। इसके बाद से भारतीय बाजार में शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म के रूप में इंस्टाग्राम ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली है और आज तक कोई ऐप इसकी बराबरी नहीं कर पाया।

इंस्टाग्राम में हो रहे लगातार बदलाव

बीते कुछ सालों में इंस्टाग्राम ने अपने प्लेटफॉर्म पर कई बड़े और आकर्षक फीचर्स जोड़े हैं। यह अब सिर्फ फोटो शेयरिंग ऐप नहीं रह गया है, बल्कि रील्स, स्टोरीज और प्राइवेट मैसेजिंग जैसे फीचर्स के चलते यह एक संपूर्ण सोशल मीडिया हब बन चुका है।

मेटा के स्वामित्व वाली इस ऐप के अब 3 अरब से अधिक मासिक सक्रिय यूजर्स हैं। कंपनी का फोकस अब शॉर्ट वीडियो कंटेंट को और मजबूत बनाकर ग्लोबल स्तर पर टिकटॉक को टक्कर देने पर है। टीवी ऐप की लॉन्चिंग इस दिशा में इंस्टाग्राम के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला