न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गूगल ट्रांसलेट में आया AI-पावर्ड लाइव ट्रांसलेशन और लैंग्वेज लर्निंग फीचर, 70 से ज्यादा भाषाओं में होगा सपोर्ट

गूगल ने अपने लोकप्रिय गूगल ट्रांसलेट ऐप को और स्मार्ट बनाने के लिए नए एआई-पावर्ड फीचर्स लॉन्च किए हैं। कंपनी का कहना है कि अब यूजर्स को लाइव बातचीत का अनुवाद और भाषा सीखने की सुविधा सीधे ट्रांसलेट ऐप में मिलेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Aug 2025 2:00:00

गूगल ट्रांसलेट में आया AI-पावर्ड लाइव ट्रांसलेशन और लैंग्वेज लर्निंग फीचर, 70 से ज्यादा भाषाओं में होगा सपोर्ट

गूगल ने अपने लोकप्रिय गूगल ट्रांसलेट ऐप को और स्मार्ट बनाने के लिए नए एआई-पावर्ड फीचर्स लॉन्च किए हैं। कंपनी का कहना है कि अब यूजर्स को लाइव बातचीत का अनुवाद और भाषा सीखने की सुविधा सीधे ट्रांसलेट ऐप में मिलेगी। इन फीचर्स में कंपनी ने जेमिनी मॉडल्स की एडवांस्ड रीज़निंग और मल्टीमॉडल क्षमताओं का इस्तेमाल किया है, जिससे बातचीत का अनुभव और अधिक सहज और प्राकृतिक हो जाएगा।

लाइव ट्रांसलेट हुआ और भी बेहतर

गूगल ने बताया कि हर महीने लोग उसके प्लेटफ़ॉर्म पर करीब 1 ट्रिलियन शब्दों का अनुवाद करते हैं। अब एआई की बदौलत यह प्रक्रिया और आसान होगी। नए लाइव ट्रांसलेट फीचर में यूजर्स ऐप खोलकर सीधे बातचीत शुरू कर सकते हैं और अनुवाद तुरंत सुन या पढ़ सकते हैं। यह सुविधा 70 से ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध होगी, जिनमें हिंदी, अरबी, फ्रेंच, कोरियाई, स्पेनिश और तमिल जैसी भाषाएं शामिल हैं।

कंपनी ने बताया कि अनुवाद केवल शब्दों तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह बातचीत के लहजे, स्वर और विराम को भी समझकर सहज संवाद में मदद करेगा। इससे किसी भी भाषा में प्राकृतिक तरीके से बातचीत करना पहले से कहीं आसान होगा।

शोरगुल वाले माहौल में भी सटीक अनुभव

गूगल ने अपने बयान में कहा कि नए वॉयस और स्पीच रिकॉग्निशन मॉडल्स को इस तरह प्रशिक्षित किया गया है कि वे अलग-अलग ध्वनियों को पहचान सकें। इसका मतलब है कि चाहे यूजर एयरपोर्ट पर हों या किसी भीड़भाड़ वाले कैफे में, उन्हें अनुवाद का अनुभव बिना किसी रुकावट के मिलेगा। यह फीचर फिलहाल अमेरिका, भारत और मेक्सिको में लॉन्च किया गया है।

भाषा सीखने का नया फीचर

गूगल ने इसके साथ ही एक बीटा लैंग्वेज प्रैक्टिस मोड भी शुरू करने की घोषणा की है। इसमें यूजर्स को लिसनिंग और स्पीकिंग एक्सरसाइज दी जाएंगी। शुरुआती चरण में यह सुविधा स्पेनिश और फ्रेंच सीखने वाले अंग्रेज़ी यूजर्स के लिए और अंग्रेज़ी सीखने वाले स्पेनिश, फ्रेंच और पुर्तगाली यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी का कहना है कि यह कदम भाषा सीखने की प्रक्रिया को और अधिक इंटरैक्टिव और पर्सनलाइज्ड बनाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला