न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Pixel 10 Series लॉन्च की तैयारी में Google, एक साथ 4 स्मार्टफोन – मुकाबला सीधा iPhone-Samsung से

गूगल की अगली बड़ी छलांग: Pixel 10 सीरीज में पहली बार 4 दमदार स्मार्टफोन्स एक साथ लॉन्च होने वाले हैं – जिसमें फोल्डेबल से लेकर XL वेरिएंट तक शामिल हैं। क्या iPhone और Samsung को कड़ी टक्कर देने वाला है Google? जानें संभावित फीचर्स, कीमत और लॉन्च टाइमलाइन।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Jul 2025 6:13:14

Pixel 10 Series लॉन्च की तैयारी में Google, एक साथ 4 स्मार्टफोन – मुकाबला सीधा iPhone-Samsung से

टेक्नोलॉजी की दुनिया में अगर कोई नाम हर साल अपनी इनोवेटिव सोच और दमदार प्रोडक्ट्स से सबको चौंकाता है, तो वो है Google। एक बार फिर गूगल पूरी तैयारी में है – जी हां, आने वाली है Pixel 10 Series और इस बार मुकाबला सिर्फ लॉन्च का नहीं, बल्कि iPhone और Samsung जैसी दिग्गज कंपनियों की बादशाहत से है।

Google इस बार सिर्फ एक या दो नहीं, बल्कि पूरे चार स्मार्टफोन एक साथ लॉन्च करने जा रहा है – Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold। टेक लवर्स के बीच पहले से ही हलचल मच चुकी है, और हर किसी को इंतजार है कि Google इस बार क्या नया लेकर आएगा।

Pixel 10 Pro Fold:

अब फोल्डेबल फोन के सेगमेंट में भी Google ने एंट्री लेने का फैसला कर लिया है। Pixel 10 Pro Fold को लेकर टेक एक्सपर्ट्स में काफी उत्साह है, क्योंकि यह गूगल का पहला फोल्डेबल फोन होगा। उम्मीद है कि यह फोन प्रीमियम फीचर्स से लैस होगा और इसकी कीमत भी प्रीमियम यूजर्स को ध्यान में रखकर तय की गई है। 256GB वेरिएंट की कीमत लगभग 1,72,000 रुपये और 1TB वेरिएंट की कीमत करीब 2,07,500 रुपये बताई जा रही है। यह फोन उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट हो सकता है, जो तकनीक में हमेशा एक कदम आगे रहना पसंद करते हैं।

Pixel 10 Pro XL:

इस मॉडल को लेकर कहा जा रहा है कि यह बड़ी स्क्रीन और ज्यादा स्टोरेज की सुविधा के साथ आएगा। जिन यूजर्स को मल्टीमीडिया, गेमिंग या हैवी प्रोसेसिंग की जरूरत है, उनके लिए यह फोन एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है। इसकी कीमत करीब 1,17,700 रुपये बताई जा रही है।

कब लॉन्च होंगे ये फोन?

फिलहाल तो कंपनी ने लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो अगस्त 2025 में Pixel 10 सीरीज की लॉन्चिंग तय मानी जा रही है। Google अपने आधिकारिक चैनलों पर जल्द ही इसके फीचर्स और टीज़र जारी कर सकता है, जिससे यूजर्स को इसकी झलक मिल सकेगी।

मुकाबला किससे होगा?

अब सवाल यह है कि क्या Google का ये नया दांव iPhone 15 Pro, 16 Pro और Samsung Galaxy S24 Ultra, Galaxy Z Fold 6 को पछाड़ पाएगा? फीचर्स और कीमतों को देखकर तो यही लगता है कि मुकाबला कड़ा होगा, लेकिन असली फैसला तब होगा जब ये फोन बाजार में आएंगे और यूजर्स के हाथों में पहुंचेंगे।

Pixel 10 Series सिर्फ एक फोन सीरीज नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी की दुनिया में Google की अगली बड़ी छलांग है – और हो सकता है कि यह छलांग Apple और Samsung की बादशाहत को हिला दे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला