न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस फोल्डेबल आईफोन की कीमत उड़ा देगी आपके होश, महंगे से महंगा फोन भी लगेगा सस्ता

अगर योजना के अनुसार हुआ तो ऐप्पल सितंबर 2026 में अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत और फीचर्स जानकर ग्राहकों को शॉक लग सकता है, यह फोन महंगे स्मार्टफोन्स में भी नया रिकॉर्ड बनाएगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Nov 2025 9:13:01

इस फोल्डेबल आईफोन की कीमत उड़ा देगी आपके होश, महंगे से महंगा फोन भी लगेगा सस्ता

अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो ऐप्पल अगले साल सितंबर में अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च कर सकती है। कंपनी इसके उत्पादन की तैयारियों में जुटी हुई है और ताजा रिपोर्ट में इसके संभावित मूल्य का खुलासा हुआ है। यह कीमत सुनकर अधिकांश ग्राहकों के लिए यह फोन एक सपना ही रह सकता है। सैमसंग का Galaxy Z Fold 7 अब तक फोल्डेबल फोन में महंगा माना जाता था, लेकिन ऐप्पल का यह आईफोन कीमत के मामले में उसे भी पीछे छोड़ देगा।

कीमत कितनी हो सकती है?

शुरुआत में अनुमान लगाया गया था कि फोल्डेबल आईफोन की कीमत 1800 डॉलर से 2500 डॉलर तक हो सकती है। लेकिन नई रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन लगभग 2399 डॉलर (लगभग 2.14 लाख रुपये) में उपलब्ध हो सकता है। इसकी उच्च कीमत का कारण प्रीमियम कंपोनेंट्स और ऐप्पल का अधिक मार्जिन तय करना है। ऐसे में यह स्पष्ट है कि इस फोन तक पहुंच केवल उन लोगों की होगी, जो प्रीमियम सेगमेंट को प्राथमिकता देते हैं।

बिक्री का अनुमान

फोल्डेबल आईफोन की बिक्री इसकी कीमत पर निर्भर करेगी। फ्यूबन रिसर्च के अनुसार, ऐप्पल अगले साल लगभग 54 लाख यूनिट्स बेचने का लक्ष्य रख सकती है। जबकि अगले साल ग्लोबल मार्केट में स्मार्टफोन की मांग में कमी की उम्मीद है, फोल्डेबल फोन सेगमेंट में अपेक्षाकृत अधिक डिमांड देखने को मिल सकती है।

फीचर्स जो देंगे कमाल का एक्सपीरियंस

ऐप्पल फोल्डेबल आईफोन में क्रीज-फ्री फोल्डेबल पैनल दिया जाएगा। अब तक किसी और कंपनी ने अपने फोल्डेबल फोन को पूरी तरह क्रीज-फ्री नहीं बनाया है। इसके अलावा इसमें 24MP का अंडर-डिस्प्ले कैमरा सेंसर भी हो सकता है।

फोन की मोटाई फोल्ड होने पर 9-9.5mm और अनफोल्ड होने पर 4.5-4.8mm रहने का अनुमान है। पूरी तरह अनफोल्ड होने पर स्क्रीन साइज 7.8 इंच होगी, जबकि कवर स्क्रीन 5.5 इंच की होगी। इसका डिजाइन ऐसा होगा जैसे दो आईफोन एयर एक साथ रखे गए हों और यह अल्ट्रा-थिन टाइटेनियम चेसिस के साथ आएगा।

ऐसा लगता है कि फोल्डेबल आईफोन न केवल प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में नई हलचल लाएगा, बल्कि डिजाइन और तकनीक में भी नए मानक स्थापित करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं