न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ठप हुआ चैटजीपीटी: दुनियाभर में यूजर्स को हो रही परेशानी, भारत में 82% लोगों को फंक्शनालिटी से जुड़ी दिक्कत

OpenAI का लोकप्रिय AI टूल चैटजीपीटी सोमवार दोपहर को दुनियाभर में अचानक ठप हो गया, जिससे लाखों यूजर्स परेशान हो गए। भारत, अमेरिका और कई अन्य देशों से यूजर्स ने शिकायत की कि वे न तो वेबसाइट पर चैट कर पा रहे हैं और न ही मोबाइल ऐप या API के जरिए इसका इस्तेमाल हो रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 10 Jun 2025 6:52:58

ठप हुआ चैटजीपीटी: दुनियाभर में यूजर्स को हो रही परेशानी, भारत में 82% लोगों को फंक्शनालिटी से जुड़ी दिक्कत

OpenAI का लोकप्रिय AI टूल चैटजीपीटी सोमवार दोपहर को दुनियाभर में अचानक ठप हो गया, जिससे लाखों यूजर्स परेशान हो गए। भारत, अमेरिका और कई अन्य देशों से यूजर्स ने शिकायत की कि वे न तो वेबसाइट पर चैट कर पा रहे हैं और न ही मोबाइल ऐप या API के जरिए इसका इस्तेमाल हो रहा है। डाउनडिटेक्टर (DownDetector) के मुताबिक, भारत में दोपहर 12 बजे के बाद समस्या शुरू हुई।

भारत में ज्यादातर को चैट फंक्शन में दिक्कत

डाउनडिटेक्टर के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 82% यूजर्स को सीधे चैटजीपीटी की फंक्शनालिटी से जुड़ी समस्याएं आईं। 14% यूजर्स ने मोबाइल ऐप में गड़बड़ी की शिकायत की, जबकि 4% यूजर्स को API इंटिग्रेशन से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

OpenAI ने दी प्रतिक्रिया

OpenAI की ओर से बताया गया कि, “कुछ यूजर्स को ChatGPT, API और Sora मॉडल में अधिक एरर रेट और डिले का अनुभव हो रहा है।” हालांकि कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि समस्या कितने व्यापक स्तर पर है और कब तक इसे ठीक किया जाएगा।

Sora यूजर्स को भी परेशानी

पेड सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स जो OpenAI के वीडियो जनरेशन मॉडल Sora का उपयोग करते हैं, उन्हें भी समस्या का सामना करना पड़ा। टेक्स्ट-टू-वीडियो ट्रांसफॉर्मेशन की प्रक्रिया में बाधा आने की पुष्टि की गई है।

यूजर्स की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं

कुछ यूजर्स का कहना है कि वेबसाइट लोड हो रही है लेकिन जवाब देने में काफी देर हो रही है। वहीं कुछ यूजर्स ने बताया कि चैटजीपीटी ने उनके पूछे सवालों का आंशिक जवाब दिया, पर इंटरफेस बेहद धीमा रहा। दूसरी ओर, कुछ लोगों ने दावा किया कि उन्हें कोई रिस्पॉन्स ही नहीं मिल रहा।

कब ठीक होगी सेवा?

OpenAI फिलहाल सर्विस बहाल करने की दिशा में काम कर रही है, लेकिन आर्टिकल लिखे जाने तक कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि सेवाएं कब तक सामान्य होंगी।

AI पर बढ़ती निर्भरता के बीच यह आउटेज एक बड़ा झटका माना जा रहा है। चैटजीपीटी न सिर्फ आम यूजर्स बल्कि व्यवसाय, शिक्षा, मीडिया और तकनीकी जगत में रोजमर्रा का जरूरी टूल बन चुका है। ऐसे में इसकी डाउनटाइम ने एक बार फिर तकनीकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
SIR को लेकर BJP-विपक्ष आमने-सामने, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने पर आयोग को निशाना बनाया जा रहा
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
बीजेपी ने घोषित किए नए राज्य प्रभारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़ और सुनील बंसल को बंगाल-तेलंगाना की जिम्मेदारी
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन पर डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान, 12 साल में 23 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
मायावती ने ईशान आनंद को BSP का राष्ट्रीय संयोजक बनाया, आकाश आनंद की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR को लेकर प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं तो लोकतंत्र कैसा
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
SIR पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल, बोलीं- दस्तावेज जमा किए फिर भी परिवार के नाम हटे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
योगी सरकार के मुताबिक 2017 के बाद बदली यूपी की तस्वीर, कानून-व्यवस्था, सड़क और गन्ना भुगतान में बदलाव का दावा
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला