न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

AI चैटबॉट ने खोली अस्पताल की बिलिंग गड़बड़ी, 1.6 करोड़ का बिल घटकर रह गया सिर्फ 29 लाख

अमेरिका में एक व्यक्ति ने AI चैटबॉट की मदद से अस्पताल के 1.6 करोड़ रुपये के गलत बिल को चुनौती दी और सिर्फ 29 लाख रुपये में मामला निपटा लिया। चैटबॉट ने बिल में छिपी गड़बड़ियों और फर्जी शुल्कों का खुलासा कर दिया। यह घटना दिखाती है कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आम लोगों के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत साधन बन रहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 06 Nov 2025 8:57:56

 AI चैटबॉट ने खोली अस्पताल की बिलिंग गड़बड़ी, 1.6 करोड़ का बिल घटकर रह गया सिर्फ 29 लाख

अमेरिका में एक शख्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट की मदद से अस्पताल के भारी-भरकम बिल में छिपी गड़बड़ियां उजागर कर दीं और करीब 1.3 करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत कर ली। दरअसल, उसके जीजा को हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कुछ घंटों के इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। महज चार घंटे ICU में भर्ती रहने के लिए अस्पताल ने लगभग 1.6 करोड़ रुपये का बिल थमा दिया।

AI चैटबॉट ने ऐसे पकड़ी धोखाधड़ी

इस पूरे मामले की जानकारी थ्रेड प्लेटफॉर्म पर nthmonkey नामक यूजर ने साझा की। उसने बताया कि अस्पताल के बिल में कई भ्रामक और अस्पष्ट शुल्क दर्ज थे। संदेह होने पर उसने Anthropic के Claude AI चैटबॉट की मदद ली। जब चैटबॉट ने पूरे बिल का विश्लेषण किया तो उसने पाया कि अस्पताल ने एक ही ऑपरेशन के लिए दो बार शुल्क वसूला है — एक बार पूरे ऑपरेशन के नाम पर और दूसरी बार उसमें इस्तेमाल हर छोटे-बड़े उपकरण के लिए अलग से पैसा जोड़ा गया था।

AI के अनुसार, इसी कारण से करीब 90 लाख रुपये अतिरिक्त जोड़े गए थे। इसके अलावा, कई और गलत शुल्क भी बिल में शामिल थे जिन्हें कानूनी रूप से मान्य नहीं कहा जा सकता।

AI की मदद से लिखा पत्र, अस्पताल ने मानी गलती

बिल में खामियां उजागर करने के बाद उस व्यक्ति ने चैटबॉट की मदद से एक कानूनी नोटिस जैसा पत्र तैयार किया और अस्पताल प्रशासन को भेजा। पत्र में बिलिंग में की गई गलतियों को स्पष्ट किया गया था और चेतावनी दी गई थी कि अगर सुधार नहीं हुआ तो कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

इस पत्र के बाद अस्पताल को अपनी गलती माननी पड़ी और उन्होंने नया संशोधित बिल जारी किया, जो अब सिर्फ 29 लाख रुपये का था। यानी, AI चैटबॉट की मदद से उस व्यक्ति ने करीब 1.3 करोड़ रुपये बचा लिए।

सोशल मीडिया पर AI चैटबॉट की सराहना

इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग AI चैटबॉट्स की सटीकता और उपयोगिता की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि ऐसे मामलों में AI न केवल आम लोगों को जागरूक बना रहा है बल्कि उन्हें कॉरपोरेट या संस्थागत धोखाधड़ी से बचाने में भी मदद कर रहा है।

उस व्यक्ति ने भी पोस्ट में लिखा कि अस्पताल “सिस्टम की जटिलता का फायदा उठाकर लोगों से मनमानी वसूली” कर रहा था। लेकिन अब यह मामला एक मिसाल बन गया है कि कैसे AI तकनीक का इस्तेमाल समझदारी से किया जाए तो यह आम आदमी के अधिकारों की रक्षा का एक शक्तिशाली उपकरण बन सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं