न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

AI के जवाबों पर आँख मूँदकर भरोसा न करें, बन सकते है आप बेवकूफ, रिसर्च में सामने आई बड़ी बात

AI चैटबॉट्स के जवाबों पर आँख मूँदकर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है। ताज़ा रिसर्च में खुलासा हुआ है कि कई AI टूल्स बिना प्रमाण के गलत या भ्रामक जानकारी देते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Sep 2025 8:29:27

AI के जवाबों पर आँख मूँदकर भरोसा न करें, बन सकते है आप बेवकूफ, रिसर्च में सामने आई बड़ी बात

आजकल लोग दिनभर में कई बार AI से सवाल पूछते हैं। जो काम पहले गूगल किया करता था, अब वही काम AI चैटबॉट्स तेजी और विस्तार से करने लगे हैं। किसी भी जिज्ञासा का तुरंत समाधान पाने के लिए लोग अब गूगल की जगह AI का सहारा लेना अधिक सुविधाजनक मानते हैं। वजह साफ है—AI अलग-अलग साइट्स खोलने की झंझट से बचाता है और सीधा, व्यवस्थित और गहराई से भरा जवाब देता है। लेकिन ताजा शोध यह चेतावनी देता है कि इन जवाबों पर पूरी तरह निर्भर होना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इनमें दी गई कुछ जानकारियों का ठोस स्रोत नहीं होता और उपयोगकर्ता आसानी से भ्रमित हो सकते हैं।

किन टूल्स की हुई जाँच?

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, सेल्सफोर्स AI रिसर्च टीम के प्रणव नारायण वेंकट और उनके सहयोगियों ने हाल ही में यह अध्ययन किया। इस जांच में कई AI टूल्स और सर्च इंजन शामिल किए गए, जैसे OpenAI के GPT-4.5 और GPT-5, माइक्रोसॉफ्ट का बिंग चैट, यू.कॉम और परप्लेक्सिटी। इसके अलावा पाँच अन्य डीप रिसर्च टूल्स की भी पड़ताल की गई। शोधकर्ताओं ने यह समझने की कोशिश की कि ये टूल्स तथ्यात्मक रूप से कितने निष्पक्ष और सटीक हैं।

सवालों को दो श्रेणियों में बाँटा गया

टीम ने “डीपट्रेस” नामक सिस्टम का इस्तेमाल किया, जो आठ अलग-अलग मानकों पर जवाबों का विश्लेषण करता है। शोध के दौरान प्रश्नों को दो हिस्सों में बाँटा गया—पहले वे प्रश्न जिनसे यह पता चल सके कि जवाबों में किसी तरह का पक्षपात है या नहीं। दूसरे, ऐसे सवाल जो विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों से जुड़े थे, जैसे मौसम विज्ञान, चिकित्सा और कंप्यूटर-ह्यूमन इंटरैक्शन।

एक तिहाई जवाब निकले भ्रामक

रिसर्च के निष्कर्ष चौंकाने वाले रहे। पाया गया कि करीब एक-तिहाई AI टूल्स और सर्च इंजन गलत या पक्षपाती जानकारी दे रहे थे। उदाहरण के लिए, बिंग चैट के लगभग 23% जवाब ऐसे थे जिनके स्रोत पर भरोसा नहीं किया जा सकता था। यू.कॉम और परप्लेक्सिटी ने 31% बार बिना सबूत वाले दावे किए। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि OpenAI के GPT-4.5 ने 47% मामलों में और परप्लेक्सिटी के डीप रिसर्च एजेंट ने 97.5% दावे बिना प्रमाण प्रस्तुत किए।

पहले भी उठे थे सवाल

AI की निष्पक्षता और विश्वसनीयता को लेकर पहले भी चिंताएँ जताई जा चुकी हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से जुड़े शोधकर्ता फेलिक्स साइमन का मानना है कि यह अध्ययन एक बार फिर AI सिस्टम्स की सीमाएँ उजागर करता है। उनका कहना है कि ऐसे शोध भविष्य में इन खामियों को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। वहीं, ज्यूरिख यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर अलेक्सांद्रा उरमान ने इस रिसर्च के तरीकों पर सवाल खड़े किए और कहा कि निष्कर्षों को सावधानी से देखना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला