न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉबी देओल की ‘बंदर’ को नहीं मिला वीकेंड का फायदा, अच्छी तारीफों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रही सुस्त

बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ को शानदार समीक्षाएं मिलने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक फायदा नहीं मिला। जानिए वीकेंड कलेक्शन, तीन दिन की कमाई और फिल्म की पूरी रिपोर्ट।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 08 Jun 2026 8:22:42

बॉबी देओल की ‘बंदर’ को नहीं मिला वीकेंड का फायदा, अच्छी तारीफों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर रही सुस्त

बॉबी देओल की बहुचर्चित क्राइम ड्रामा फिल्म ‘बंदर’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के साथ ही इसे राम चरण की ‘पेद्दी’ और वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ जैसी बड़ी फिल्मों से सीधा मुकाबला करना पड़ा। हालांकि अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म को समीक्षकों और सिनेप्रेमियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन यह सराहना टिकट खिड़की पर बड़े आंकड़ों में तब्दील होती नजर नहीं आ रही। फिल्म की शुरुआत उम्मीद से कमजोर रही थी और पहले वीकेंड में भी इसकी रफ्तार सीमित ही दिखाई दी।

रिलीज के बाद से ‘बंदर’ को लेकर चर्चा लगातार बनी हुई है। फिल्म की कहानी, निर्देशन और खासकर बॉबी देओल के अभिनय की काफी तारीफ की जा रही है। बावजूद इसके दर्शकों की संख्या सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन अब तक औसत से नीचे ही माना जा रहा है।

तीसरे दिन भी सीमित रही कमाई

फिल्म को देखने वाले दर्शकों ने इसे एक मजबूत क्राइम थ्रिलर बताया है। कई समीक्षकों ने तो बॉबी देओल की परफॉर्मेंस को उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ अभिनय में से एक तक करार दिया है। हालांकि अच्छी समीक्षाओं के बावजूद फिल्म को बड़े पैमाने पर दर्शक नहीं मिल पाए हैं। निर्माताओं को उम्मीद है कि फिल्म आने वाले दिनों में माउथ पब्लिसिटी के जरिए अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है।

कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो ‘बंदर’ ने रिलीज के पहले दिन करीब 50 लाख रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में कुछ सुधार देखने को मिला और इसने लगभग 95 लाख रुपये की कमाई दर्ज की। वहीं तीसरे दिन भी फिल्म में हल्की बढ़त देखने को मिली।

अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार को फिल्म की कमाई में शनिवार के मुकाबले करीब 5.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ। इसके साथ ही ‘बंदर’ ने अपने तीसरे दिन 1,076 शो के जरिए लगभग 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीन दिनों के बाद भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 2.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 2.94 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।

अनुराग कश्यप की पिछली फिल्म से निकली आगे

भले ही ‘बंदर’ बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा धमाका नहीं कर पाई हो, लेकिन इसने निर्देशक अनुराग कश्यप की पिछली रिलीज ‘निशांची’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। ‘निशांची’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 1.31 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया था, जबकि ‘बंदर’ ने महज तीन दिनों में ही 2.45 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में फिल्म को सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलता है तो इसके शो में बढ़ोतरी हो सकती है। खासतौर पर अन्य फिल्मों को मिली मिश्रित प्रतिक्रियाओं के बीच ‘बंदर’ के लिए आगे बेहतर मौके बन सकते हैं।

फिल्म की स्टारकास्ट और निर्माण

‘बंदर’ एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। फिल्म का निर्माण सैफ्रॉन मैजिकवर्क्स के बैनर तले अनुराग कश्यप, निखिल द्विवेदी, शिवी पंडित और गौरी पंडित ने मिलकर किया है।

फिल्म में बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन, राज बी. शेट्टी और जितेंद्र जोशी जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दमदार कलाकारों और मजबूत कहानी के बावजूद फिल्म को अब बॉक्स ऑफिस पर अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए दर्शकों के व्यापक समर्थन का इंतजार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड