न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, प्रथम दिवस उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब

7 जून से 14 जून 2026 तक चलने वाले इस आध्यात्मिक आयोजन में कथा वाचक आचार्य पं. अनुप जोशी श्रीमद्भागवत महापुराण के दिव्य प्रसंगों का रसपान करा रहे हैं। कथा के प्रथम दिवस बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान की महिमा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया.....

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 07 Jun 2026 7:06:17

जयपुर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, प्रथम दिवस उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब

जयपुर। पवित्र पुरुषोत्तम मास के अवसर पर ठाकुर श्री श्यामबिहारी मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ का रविवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ शुभारंभ हुआ। 7 जून से 14 जून 2026 तक चलने वाले इस आध्यात्मिक आयोजन में कथा वाचक आचार्य पं. अनुप जोशी श्रीमद्भागवत महापुराण के दिव्य प्रसंगों का रसपान करा रहे हैं। कथा के प्रथम दिवस बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान की महिमा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

अखिल ब्रह्मांड नायक भगवान श्री श्री 1008 ठाकुर श्री श्यामबिहारी जी की असीम कृपा से आयोजित इस कथा महोत्सव का उद्देश्य सनातन संस्कृति, भक्ति और धर्म के मूल संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है। कथा स्थल पर पूरे दिन भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।

भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ कथा महोत्सव का आगाज

कथा के शुभारंभ से पूर्व प्रातःकाल भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जय गणेश मंदिर, नाहरगढ़ थाने के सामने से प्रारंभ होकर कथा स्थल तक पहुंची। यात्रा में महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भगवान के जयघोष, भजन-कीर्तन और धार्मिक ध्वजों के साथ निकली कलश यात्रा ने क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।

दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक हो रहा कथा श्रवण

आयोजन समिति के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित की जा रही है। कथा के दौरान भगवान के विभिन्न अवतारों, भक्तों के आदर्श चरित्रों तथा धर्म, भक्ति और मोक्ष से जुड़े गूढ़ संदेशों का वर्णन किया जा रहा है।

श्रीमद्भागवत के दिव्य प्रसंगों का होगा वर्णन

कार्यक्रम की निर्धारित रूपरेखा के अनुसार कथा के विभिन्न दिनों में परीक्षित चरित्र, विदुर-कपिल संवाद, ध्रुव चरित्र, जड़भरत प्रसंग, प्रह्लाद चरित्र, समुद्र मंथन, वामन अवतार, रामावतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन लीला, गिरिराज पूजन, रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र, उद्धव संवाद तथा भगवान के स्वधाम गमन जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। कथा के अंतिम दिवस पूर्णाहुति एवं विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।

श्रद्धालुओं से कथा श्रवण का आग्रह

आयोजक श्री श्यामबिहारी महिला भक्त मंडल तथा श्री श्यामबिहारी हितकारिणी समिति ने जयपुर और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से परिवार सहित कथा में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है। कथा का आयोजन मंदिर ठा. श्री श्यामबिहारी मंदिर प्रांगण, नवग्रह मंदिर के पास, आखिरी चौराहा, दीनानाथ जी का रास्ता, जयपुर में किया जा रहा है।

पुरुषोत्तम मास में आयोजित यह श्रीमद्भागवत कथा श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, ज्ञान और आध्यात्मिक चिंतन का विशेष अवसर बन रही है। प्रथम दिवस कथा में उपस्थित भक्तों ने श्रद्धापूर्वक कथा श्रवण कर स्वयं को भगवान की भक्ति में समर्पित किया तथा पूरे परिसर में धार्मिक उल्लास और आध्यात्मिक चेतना का वातावरण देखने को मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत