न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नैनीताल हादसा: SUV पर गिरा विशाल पत्थर, बाल-बाल बचे यात्री

नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर बड़ा हादसा टल गया जब एक विशाल पत्थर अचानक SUV पर गिरा। वाहन को नुकसान हुआ लेकिन सभी यात्री सुरक्षित बच गए। भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Sep 2025 3:14:19

नैनीताल हादसा: SUV पर गिरा विशाल पत्थर, बाल-बाल बचे यात्री

उत्तराखंड में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। कभी बादल फटने से तबाही मचती है, तो कभी अचानक आई बाढ़ जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर देती है। पहाड़ों पर लगातार हो रहे भूस्खलन ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। इसी बीच नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर एक ऐसा हादसा होते-होते टल गया, जिसने सभी को दहला दिया।

दरअसल, हल्द्वानी से नैनीताल की ओर जा रही एक टैक्सी पर अचानक एक विशाल पत्थर ऊपर से आ गिरा। यह बोल्डर सीधे वाहन के बोनट पर आकर गिरा, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि अंदर बैठे यात्री पूरी तरह सुरक्षित बच गए। सोशल मीडिया पर इस घटना कि तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है और देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।

स्थानीय मदद से वाहन हटाया गया

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने यात्रियों की मदद की। कार को सड़क से हटाकर सुरक्षित जगह ले जाया गया। हालांकि, इस दौरान कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य कराया। नैनीताल के एडीएम विवेक राय ने यात्रियों को चेतावनी दी है कि बरसात के मौसम में पहाड़ी मार्गों पर अत्यधिक सतर्कता बरतें और जरूरत न होने पर यात्रा से बचें।

बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

पिछले 48 घंटों से हल्द्वानी समेत आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है। नतीजतन, पहाड़ी और मैदानी दोनों इलाकों में कई सड़कें मलबे से बाधित हो चुकी हैं। नदी-नाले उफान पर हैं और लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है। गौला, कोसी और नंधौर नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जिससे निचले इलाकों में लोगों को राहत शिविरों में भेजना पड़ा है।

कई मार्ग बंद, यातायात प्रभावित

भारी बारिश और मलबा आने से अल्मोड़ा-नैनीताल हाईवे क्वारब के पास बंद कर दिया गया है। नैनीताल रोड पर भी लगातार पत्थर और मलबा गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। हल्द्वानी के चोरगलिया इलाके में शेरनाला के उफान से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। प्रशासन लगातार नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दे रहा है।

किसानों के लिए नई मुसीबत

मैदानी इलाकों में नदियों के कटाव ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। कई खेत बहाव में आ चुके हैं और फसलों को भारी नुकसान हुआ है। एडीएम विवेक राय ने फिर दोहराया कि लोग तभी यात्रा करें जब बेहद जरूरी हो और नदी किनारे रहने वाले परिवार तुरंत सुरक्षित ठिकानों पर चले जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत