न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केदारनाथ यात्रा में फिर दर्दनाक हादसा! खाई में गिरने से दो की मौत, तीन घायल और एक लापता

उत्तराखंड के केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, खाई में गिरने से 2 की मौत, 3 घायल और 1 लापता। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Jun 2025 3:07:39

केदारनाथ यात्रा में फिर दर्दनाक हादसा! खाई में गिरने से दो की मौत, तीन घायल और एक लापता

उत्तराखंड के केदारनाथ से एक बार फिर बेहद चिंताजनक और दुखद खबर सामने आई है, जहां श्रद्धालुओं की धार्मिक यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यात्रा पर निकले कुछ यात्रियों के साथ केदारनाथ मार्ग पर स्थित जंगल चट्टी क्षेत्र में दुर्घटना हो गई। यहां गौरीकुंड और रामबाड़ा के बीच पोल नंबर 153 के पास कुछ लोग पहाड़ी से फिसलकर सीधे गहरी खाई में जा गिरे। इस दर्दनाक हादसे में दो यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अलावा एक व्यक्ति के लापता होने की खबर भी सामने आई है, जिसकी तलाश युद्धस्तर पर की जा रही है। जैसे ही हादसे की जानकारी प्रशासन को मिली, DDRF (डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स) की टीम को तुरंत मौके पर रवाना कर दिया गया।

सुबह 12 बजे हुआ हादसा, चला रेस्क्यू ऑपरेशन

यह घटना बुधवार, 18 जून की सुबह करीब 12 बजे हुई। जब यात्रा कर रहे कुछ श्रद्धालु जंगल चट्टी में पोल नंबर 153 के निकट खाई में फिसलकर गिर गए। सूचना मिलते ही DDRF और पुलिस की संयुक्त टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन तत्काल शुरू किया गया। अभी तक रेस्क्यू टीम ने दो अज्ञात मृतकों के शव और एक घायल यात्री को सुरक्षित निकाल कर कंडी माध्यम से गौरीकुंड अस्पताल पहुंचाया है। वहीं, लापता व्यक्ति और बाकी घायलों की तलाश जारी है। रेस्क्यू टीम खाई के अंदर गहराई में उतरकर खोज अभियान में जुटी हुई है।

इससे पहले भी हो चुके हैं हादसे, प्रशासन ने फिर दी चेतावनी

गौरतलब है कि इससे पहले रविवार, 15 जून को भी केदारनाथ यात्रा के दौरान एक और हादसा हो चुका है। उस समय तेज बारिश और मलबे के कारण एक यात्री की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हो गए थे। मलबा आने से पैदल मार्ग बाधित हो गया था, जिससे यात्रा को सोनप्रयाग के बाद अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। हालांकि 17 जून को रास्ता साफ कर यात्रा को बहाल कर दिया गया था, लेकिन अब फिर से यह हादसा चिंता का विषय बन गया है।

मौसम विभाग का अलर्ट और प्रशासन की अपील

उत्तराखंड मौसम विभाग द्वारा केदारनाथ क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश की वजह से मार्गों पर फिसलन बढ़ गई है और श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर ही यात्रा पर निकलें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव