न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केदारनाथ के चौराबाड़ी हिमनद के पास मिला एक साल से लापता श्रद्धालु का कंकाल

उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर के ऊपरी क्षेत्र चौराबाड़ी हिमनद के पास तेलंगाना के एक साल से लापता श्रद्धालु का कंकाल मिला। कंकाल के पास मोबाइल और पहचान पत्र से उसकी पहचान नोमुला रोश्वंत के रूप में हुई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Aug 2025 5:36:58

केदारनाथ के चौराबाड़ी हिमनद के पास मिला एक साल से लापता श्रद्धालु का कंकाल

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ मंदिर के ऊपरी क्षेत्र, चौराबाड़ी हिमनद के पास तेलंगाना के एक श्रद्धालु का कंकाल मिला है। श्रद्धालु पिछले एक साल से लापता था और माना जा रहा है कि इसी इलाके में उसकी मृत्यु हुई होगी।

पुलिस ने जानकारी दी कि बुधवार को केदारनाथ में व्यवसाय कर रहे कुछ व्यापारियों ने पत्थरों के बीच मानव कंकाल देखा। इस सूचना के आधार पर पुलिस, केदारनाथ प्रशासन की टीम और यात्रा प्रबंधन फोर्स (वाईएमएफ) के सदस्य तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और कंकाल को सुरक्षित रूप से केदारनाथ लाया गया।

कंकाल के पास एक बैग भी मिला, जिसमें मोबाइल फोन और पहचान पत्र रखे हुए थे। इन दस्तावेजों से मृतक तीर्थयात्री की पहचान नोमुला रोश्वंत के रूप में हुई, जो तेलंगाना के जगतियाल जिले के राजेश्वरोपेट गांव का निवासी था।

केदारनाथ में तैनात यात्रा निरीक्षक राजीव चौहान ने बताया कि कंकाल के पास से मिली आईडी की मदद से तेलंगाना पुलिस और श्रद्धालु के परिजनों से संपर्क किया गया। परिवार ने पुष्टि की कि नोमुला की गुमशुदगी की रिपोर्ट पिछले साल 31 अगस्त को दर्ज कराई गई थी।

परिवार ने बताया कि नोमुला से आखिरी बार 30 अगस्त को संपर्क हुआ था, जिसमें उसने बताया था कि वह उत्तराखंड में है। घर से निकलते समय उसने दिल्ली जाने की योजना बताई थी।

पुलिस ने बताया कि कंकाल को रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय भेजा गया है। वहां से श्रद्धालु के परिजन और संबंधित पुलिस टीम के आने पर उन्हें सौंप दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल

UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी

बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?

इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना

10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स

कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा

दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें

रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग

हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत

'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...

मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई

'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह