न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भिकियासैंण में भयंकर बस हादसा, रामपुर जा रही बस खाई में गिरी, 6 यात्रियों की मौत

भिकियासैंण में रामपुर जा रही बस खाई में गिरने से भयंकर हादसा, छह यात्रियों की मौत, पुलिस और आपदा प्रबंधन टीमें मौके पर राहत-बचाव कार्य में जुटी, घायल यात्रियों को अस्पताल भेजा गया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 30 Dec 2025 9:54:11

भिकियासैंण में भयंकर बस हादसा, रामपुर जा रही बस खाई में गिरी, 6 यात्रियों की मौत

भिकियासैंण (अल्मोड़ा): तहसील क्षेत्र के विनायक के पास सैलापानी के समीप सोमवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें अब तक 6 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग सहम गए। मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस रामनगर की ओर जा रही थी। सैलापानी के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन ने घटनास्थल से पांच शवों को निकाल लिया है, जबकि एक अन्य मृतक की पुष्टि बाद में हुई। मृतकों की पहचान और उनके परिवार तक सूचना पहुंचाने का काम जारी है।

मौके पर पहुंची पुलिस और आपदा प्रबंधन टीमें

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं। स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्य में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, खाई की गहराई अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया

हादसे में घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों तक सूचना पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे के पीछे सड़क की खराब स्थिति और चालक द्वारा वाहन नियंत्रण खो जाने की आशंका जताई जा रही है।

प्रशासन ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत