न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी के 5 वरिष्ठ IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, आदेश जारी

योगी सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए 1995 बैच के 5 वरिष्ठ IAS अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव (ACS) पद पर पदोन्नत किया। आदेश जारी होने के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 12 Jan 2026 8:17:36

योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी के 5 वरिष्ठ IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, आदेश जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए योगी सरकार ने वर्ष 1995 बैच के पांच वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें अपर मुख्य सचिव (ACS) के पद पर पदोन्नत किया है। इस संबंध में सरकार की ओर से औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में डॉ. आशीष कुमार गोयल, संजय प्रसाद, अमृत अभिजात, आर. रमेश कुमार और मुकेश कुमार मेश्राम के नाम शामिल हैं। पदोन्नति के साथ ही इन सभी अफसरों को कार्यभार संभालने की तिथि से सातवें वेतन आयोग के तहत संशोधित पे-मैट्रिक्स लेवल-17 में 2.25 लाख रुपये मासिक वेतन का लाभ मिलेगा।

वर्तमान पदस्थापना की बात करें तो डॉ. आशीष कुमार गोयल इस समय उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं संजय प्रसाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव हैं और उनके पास गृह विभाग और सूचना विभाग जैसे महत्वपूर्ण दायित्व भी हैं। अमृत अभिजात फिलहाल पर्यटन और संस्कृति विभाग में प्रमुख सचिव की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि आर. रमेश कुमार राजस्व परिषद में सदस्य के पद पर कार्यरत हैं। मुकेश कुमार मेश्राम वर्तमान में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रमुख सचिव हैं।

इसी क्रम में केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर तैनात तीन आईएएस अधिकारियों—भुवनेश कुमार, मृत्युंजय कुमार नारायण और संतोष कुमार यादव—को भी प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान की गई है। यह पदोन्नति उनके वर्तमान केंद्रीय दायित्वों को ध्यान में रखते हुए दी गई है। प्रमुख सचिव (नियुक्ति) एम. देवराज ने सोमवार को सभी संबंधित अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी किए, जिसके बाद प्रशासनिक हलकों में इस फैसले की चर्चा तेज हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप