न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी में दिल दहला देने वाला हादसा, शादी से लौट रही कार नहर में गिरी, 5 बारातियों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के पढुआ थाना क्षेत्र में शादी से लौट रहे बारातियों की कार अनियंत्रित होकर शारदा नहर में गिर गई, जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व ग्रामीणों ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसे ने दोनों परिवारों में मातम फैला दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Nov 2025 8:27:31

यूपी में दिल दहला देने वाला हादसा, शादी से लौट रही कार नहर में गिरी, 5 बारातियों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश में एक बेहद दुखद सड़क दुर्घटना सामने आई है। बुधवार की सुबह शादी से वापस लौट रहे बारातियों की कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस भयावह हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ड्राइवर को तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। यह घटना पढुआ थाना क्षेत्र के ढखेरवा–गिरजापुरी हाईवे पर पारस पुरवा गांव के करीब हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारात से लौटते समय ढखेरवा–गिरजापुरी मार्ग पर गाड़ी अचानक फिसलकर शारदा नहर में गिर पड़ी। कार गिरने की तेज आवाज सुनकर आस-पास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े और पुलिस को तुरंत सूचना दी। कार के दरवाजे लॉक होने की वजह से वाहन में बैठे लोग बाहर निकल नहीं पाए। ग्रामीणों ने भी काफी कोशिश की, लेकिन दरवाजा खोलना संभव नहीं हो सका। कुछ ही मिनटों में कार पानी में डूबने लगी।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टॉर्च की रोशनी में बचाव कार्य शुरू किया। नाव की मदद से कार तक पहुंचते हुए पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर किसी तरह गेट को खोला और सभी लोगों को बाहर निकाला गया। तब तक छह में पांच लोगों ने दम तोड़ दिया था। चालक की सांसे चलती देख उसे तुरंत सीएचसी भेजा गया, जहां उसकी स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान बहराइच जिले के सुजौली थाना क्षेत्र के घाघरा बैराज निवासी जितेंद्र (23), घनश्याम (25), सिसियन पुरवा के लालजी (45) और सुरेश (50) के तौर पर हुई है। एक व्यक्ति की पहचान अब तक स्थापित नहीं हो सकी है। कार को बबलू नामक ड्राइवर चला रहा था। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से डूबी हुई कार को नहर से बाहर निकलवाया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल