न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: शादीशुदा महिला को खरीदकर जबरन विवाह करने वाला शख्स गिरफ्तार, मां-भाई ने पैसों के लालच में बेचा

चार दिन पहले उत्तर प्रदेश की एक शादीशुदा महिला को उसकी मां और भाई ने पैसों के लालच में हरियाणा के युवक को बेच दिया। महिला की मर्जी के बिना जबरन शादी कराने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मानव तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Nov 2025 9:04:56

UP News: शादीशुदा महिला को खरीदकर जबरन विवाह करने वाला शख्स गिरफ्तार, मां-भाई ने पैसों के लालच में  बेचा

चार दिन पहले, उत्तर प्रदेश की एक महिला को उसकी ही मां और भाई ने पैसों के लालच में हरियाणा के एक युवक को एक लाख 38 हजार रुपये में बेच दिया। इसके साथ ही उसकी मर्जी के बिना उस महिला की दूसरी शादी भी करा दी गई थी।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला को खरीदकर जबरन विवाह कराने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, महिला को बेचने वाले परिवार के अन्य सदस्यों की तलाश अभी जारी है।

पीड़िता ने दर्ज कराई तहरीर

चित्रकूट जिले के एक गांव निवासी पीड़िता ने 22 नवंबर 2025 को थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) बांदा में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि 20 नवंबर को उनकी मां और भाई ने उन्हें बांदा लाकर हरियाणा के पलवल जिले के ग्राम वासवार थाना हसनपुर निवासी कृष्ण कुमार पुत्र शिवराम को बेच दिया।

पीड़िता ने कहा कि उनकी मर्जी के बिना कृष्ण कुमार के साथ जबरन शादी कराई गई, जबकि वह पहले से ही शादीशुदा हैं। इस गंभीर और संवेदनशील मामले को देखते हुए एएचटीयू ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस जांच और गिरफ्तारी

जांच के दौरान पीड़िता के बयान और तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस टीम लगातार आरोपितों की खोज में सक्रिय रही। एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर, एसआई अनिल कुमार ने हमराहियों के साथ मिलकर मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार को रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज, बांदा के पास से गिरफ्तार किया।

मानव तस्करी के नेटवर्क की जांच जारी

एसपी पलाश बंसल ने बताया कि शेष सह-आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ-साथ पूरे मानव तस्करी नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। इसके तहत यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला को बेचने और जबरन शादी कराने में कितने लोग शामिल थे और किस तरह का पैसों का लेन-देन हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया