न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस ने अपनी कब्र खुद खोदी, यूपी में 2044 तक NDA को कोई हराने वाला नहीं, ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान

यूपी के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि 2044 तक उत्तर प्रदेश में एनडीए को कोई भी राजनीतिक ताकत हरा नहीं सकती। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, राहुल गांधी पर विदेश में देश की छवि खराब करने का आरोप लगाया और कहा कि जनता लगातार एनडीए पर भरोसा जता रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Dec 2025 3:43:56

कांग्रेस ने अपनी कब्र खुद खोदी, यूपी में 2044 तक NDA को कोई हराने वाला नहीं, ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि यूपी में 2044 तक एनडीए को कोई भी राजनीतिक ताकत चुनौती देने की स्थिति में नहीं है। उनके मुताबिक विपक्ष वास्तविकता से दूर सिर्फ कल्पनाओं की राजनीति कर रहा है, जबकि जनता लगातार एनडीए के साथ खड़ी रही है और आगे भी रहेगी।

मानसरोवर कॉलोनी में सुभासपा के नए पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राजभर ने कहा कि वह अमरोहा में वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल होकर यहां पहुंचे हैं। उन्होंने दावा किया कि एनडीए की नीतियों और कार्यशैली ने जनता का भरोसा मजबूत किया है, यही वजह है कि विपक्ष के तमाम प्रयासों के बावजूद सत्ता का संतुलन नहीं बदला।

कांग्रेस पर तीखा प्रहार, बताया खुद के पतन का जिम्मेदार

ओमप्रकाश राजभर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी अपनी गलत नीतियों और फैसलों की वजह से खुद कमजोर होती चली गई। अब कांग्रेस की स्थिति ऐसी नहीं रही कि वह किसी को नुकसान पहुंचा सके। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सपने देखने में कोई बुराई नहीं, लेकिन हकीकत यह है कि अगले बीस वर्षों तक कोई भी दल एनडीए को चुनावी चुनौती नहीं दे पाएगा। पिछले चुनावों के नतीजे इस सच्चाई को साफ दिखाते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री की माता को लेकर कांग्रेस नेताओं की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणियां पूरी तरह अस्वीकार्य हैं। ऐसी भाषा न सिर्फ राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी नुकसान पहुंचाती है।

राहुल गांधी पर हमला, विदेश में देश की छवि बिगाड़ने का आरोप

राजभर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब-जब विदेश जाते हैं, तब देश को कटघरे में खड़ा करने वाले बयान देते हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को ठेस पहुंचती है, जो किसी भी जिम्मेदार नेता के लिए उचित नहीं है।

वंदे मातरम और आजादी के नायकों पर सरकार का फोकस


वंदे मातरम से जुड़े सवाल पर मंत्री ने कहा कि आजादी की लड़ाई में जिन लोगों ने देश के लिए बलिदान दिया, उनके योगदान से नई पीढ़ी को अवगत कराना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े नायकों की चर्चा समाज में होनी चाहिए, ताकि युवाओं में राष्ट्रभक्ति और इतिहास के प्रति सम्मान मजबूत हो।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सपा के समीकरण पर टिप्पणी

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पूछे गए सवाल पर राजभर ने कहा कि इससे पार्टी को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। वहीं समाजवादी पार्टी के एम-वाई (मुस्लिम-यादव) समीकरण पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रयोग पांच बार असफल हो चुका है और भविष्य में भी सफल होने वाला नहीं है।

उन्होंने दोहराया कि एनडीए लगातार दो दशक तक सत्ता में रहेगा। “2027 की तो बात ही छोड़ दीजिए, 2044 तक उत्तर प्रदेश में एनडीए की सरकार बनी रहेगी,” उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सुभासपा पूरी मजबूती के साथ एनडीए के साथ खड़ी है।

वोट चोरी के आरोप और ऐतिहासिक उदाहरण

ओमप्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि देश में वोट चोरी की शुरुआत कांग्रेस ने ही की थी। उन्होंने कहा कि आजादी के समय प्रधानमंत्री चयन के दौरान पंडित जवाहरलाल नेहरू को मात्र दो वोट मिले थे, जबकि सरदार वल्लभभाई पटेल को सात वोट मिलने के बावजूद प्रधानमंत्री नहीं बनाया गया। इसी तरह उन्होंने राजनारायण के चुनाव और स्वर्गीय इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री बनने से जुड़े मामलों का भी जिक्र किया।

उन्होंने दावा किया कि रामपुर में दिल्ली से फोन करवाकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी को जितवाया था। ऐसे में वोट चोरी के आरोप लगाने वालों को पहले खुद जवाब देना चाहिए।

जांच, ऑडिट और विपक्ष की रणनीति पर सवाल

सीरप मामले में एसआईटी गठन को लेकर उन्होंने कहा कि जांच जारी है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। ग्राम निधि के ऑडिट से जुड़े सवाल पर उन्होंने माना कि प्रक्रिया धीमी है, लेकिन लगातार चल रही है।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने राजभर के बयानों का समर्थन करते हुए कहा कि राष्ट्रहित, सामाजिक न्याय और स्पष्ट राजनीति ही देश को आगे बढ़ा सकती है। वक्ताओं ने विपक्ष की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्ष सड़क और सदन में हंगामा तो करता है, लेकिन बूथ स्तर पर उसकी तैयारी सिर्फ फार्म भरवाने तक सीमित रह गई है। बसपा और कांग्रेस अपने-अपने राजनीतिक समीकरणों में विफल रही हैं, जबकि जनता ने बार-बार एनडीए पर भरोसा जताया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप