न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी: मुरादाबाद में हिन्दू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान की गोली मारकर हत्या, परिवार ने राजनीतिक विवाद की तरफ किया इशारा

यूपी: मुरादाबाद में हिन्दू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान की गोली मारकर हत्या, परिवार ने राजनीतिक विवाद की तरफ किया इशारा

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Sep 2025 10:44:32

यूपी: मुरादाबाद में हिन्दू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान की गोली मारकर हत्या, परिवार ने राजनीतिक विवाद की तरफ किया इशारा

यूपी के मुरादाबाद में रविवार शाम करुला इलाके में एक खतरनाक घटना ने सनसनी मचा दी। हिन्दू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान की घर लौटते समय बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कटघर थाना क्षेत्र में हुई। मिली जानकारी के अनुसार, कमल चौहान संजय नगर स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी बाइक पर सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कमल के सिर और सीने में गोलियां लगीं, जिसके बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कटघर थाना क्षेत्र में हुई इस गोलीकांड के मामले में परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सनी उर्फ सोनू दिवाकर की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमें गठित की हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जुटाए जा रहे हैं।

कमल चौहान का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, कमल चौहान एक हिस्ट्रीशीटर था और उसके वेस्ट यूपी के कई कुख्यात अपराधियों से संबंध थे। उनके खिलाफ कई थानों में विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें ड्रग्स का धंधा भी शामिल था। वह कई बार जेल भी जा चुके थे।

मुख्य आरोपी सनी उर्फ सोनू दिवाकर

कमल चौहान के साथ मौजूद एक दोस्त ने बताया कि हत्या की योजना सनी उर्फ सोनू दिवाकर ने बनाई थी। सोनू का भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह ड्रग्स, जुआ और सट्टा जैसी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल रहा है। दो दिन पहले कटघर थाने में उसके खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज हुआ था। कमल और सोनू के बीच अपराध की दुनिया में वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

परिवार की नाराज़गी और आरोप

मृतक की पत्नी और परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कमल को कई दिनों से धमकियां मिल रही थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवार का दावा है कि आरोपी बीजेपी से जुड़े हैं और राजनीतिक रसूख के दम पर आपराधिक गतिविधियां संचालित करते हैं। मृतक की पत्नी ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो वह आत्महत्या तक कर सकती हैं।

पुलिस की गंभीरता

एसएसपी सतपाल अंतिल ने घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और परिवार द्वारा बताए गए संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया