न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ी कार्रवाई! यूपी में कोडीन युक्त सीरप की अवैध बिक्री, 11 दवा कंपनियों पर मुकदमा दर्ज — 6 जिलों में FSDA की छापेमारी

यूपी में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री पर FSDA की बड़ी कार्रवाई। छह जिलों में छापेमारी के दौरान 11 दवा फर्मों पर NDPS एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज। कोडीन आधारित सिरप की गैरकानूनी सप्लाई, गलत बिलिंग और स्टोरेज में अनियमितताओं का बड़ा खुलासा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Dec 2025 11:25:17

बड़ी कार्रवाई! यूपी में कोडीन युक्त सीरप की अवैध बिक्री, 11 दवा कंपनियों पर मुकदमा दर्ज — 6 जिलों में FSDA की छापेमारी

उत्तर प्रदेश में कोडीन युक्त कफ सिरप की ग़ैरक़ानूनी बिक्री और वितरण के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने एक बड़ा अभियान चलाया। इस कार्रवाई में छह जिलों की 11 मेडिकल फर्मों पर गंभीर आरोपों के तहत एफआईआर दर्ज कराते हुए पूरे नेटवर्क का खुलासा किया गया।

एफएसडीए की टीमों ने जौनपुर, सोनभद्र, भदोही, लखीमपुर खीरी, प्रयागराज और बहराइच जिलों में छापेमारी की। जांच के दौरान पता चला कि कई दवा दुकानों और सप्लाई फर्मों द्वारा कोडीन युक्त सिरप और अन्य नारकोटिक दवाओं को डॉक्टर की पर्ची के बिना ग़ैरक़ानूनी तरीके से बेचा जा रहा था। बहराइच में तो बिना पंजीकरण की एक फर्म इस तरह के सिरप की सप्लाई कर रही थी।

सभी आरोपी फर्में एबाट हेल्थ केयर, लबोरेट फार्मास्यूटिक और थ्री बी हेल्थकेयर जैसी कंपनियों की सप्लाई चेन से जुड़ी थीं। कई जगहों पर दवाओं के भंडारण की मूलभूत व्यवस्था भी नहीं मिली। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ फर्मों का इस्तेमाल सिर्फ बिलिंग के लिए किया जा रहा था, जबकि दवाओं की वास्तविक आपूर्ति कहीं और से की जा रही थी।

एफएसडीए आयुक्त रोशन जैकब ने बताया कि जौनपुर जिले में वान्या एंटरप्राइज के विशाल उपाध्याय, आकाश मेडिकल स्टोर के आकाश मौर्य, मनीष मेडिकल स्टोर के अरुण सोनकर और शिवम मेडिकल स्टोर के शिवम कुमार मौर्य के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया गया है।

इसी तरह सोनभद्र में मां कृपा मेडिकल स्टोर के सत्यम कुमार, दिलीप मेडिकल स्टोर के दिलीप कुमार, लखीमपुर खीरी के पीयूष मेडिकल स्टोर के सरोज कुमार मिश्रा, प्रयागराज के MK हेल्थकेयर के मो. सैफ और बहराइच में बिना नाम की अवैध फर्म चलाने वाले नीरज कुमार दीक्षित के खिलाफ भी सख्त धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

आयुक्त ने बताया कि अब तक पूरे प्रदेश में कुल 98 एफआईआर की जा चुकी हैं। इनमें वाराणसी की 28, जौनपुर की 16, कानपुर की 8, लखीमपुर खीरी की 4 और लखनऊ की 3 फर्में शामिल हैं। इसके अलावा रायबरेली, चंदौली, सुल्तानपुर और गाजीपुर जिलों की कई फर्में भी जांच के दायरे में आ चुकी हैं।

जांच में यह साफ हुआ कि इन फर्मों ने कोडीन आधारित सिरप और अन्य नशीली दवाएं बिना डॉक्टर की अनुमति के बेचीं और इन्हें अवैध रूप से नशे के उपयोग के लिए सप्लाई किया गया। इस पूरे रैकेट का कनेक्शन झारखंड के रांची स्थित 'शैली ट्रेडर्स' से भी सामने आया है।

एफएसडीए ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर नारकोटिक दवाओं की बिक्री पर कड़ी निगरानी रखने, लाइसेंस नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने और अनियमितता पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल