न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP: टैक्स चोरी के मामले में सरकार की सख्ती, आइटीसी घोटाले में तीन वरिष्ठ कर अधिकारी निलंबित

उत्तर प्रदेश में जीएसटी प्रणाली में इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हड़पने का मामला सामने आया। दिल्ली से लखनऊ खाली ट्रक दौड़ाकर करीब पांच करोड़ रुपये की आईटीसी हड़पी गई। इस मामले में तीन वरिष्ठ राज्य कर अधिकारी निलंबित किए गए, जिन्हें जांच में मिलीभगत और लापरवाही के आरोप हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 28 Nov 2025 1:53:28

UP: टैक्स चोरी के मामले में सरकार की सख्ती, आइटीसी घोटाले में तीन वरिष्ठ कर अधिकारी निलंबित

उत्तर प्रदेश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली में इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हड़पने और टैक्स चोरी का एक नया मामला सामने आया है। दिल्ली से लखनऊ खाली ट्रक दौड़ाकर करीब पांच करोड़ रुपये की आईटीसी हड़पी गई।

इस मामले में लापरवाही बरतने वाले राज्य कर विभाग के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें लखनऊ जोन के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड एक सहित अन्य दो अधिकारी शामिल हैं। तीनों को झांसी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। गौरतलब है कि इन्हीं अधिकारियों ने इस घोटाले का प्रारंभिक पता लगाया था। अब जांच में मिलीभगत और लापरवाही के आरोप में इन्हें निलंबित किया गया।

ई-वे बिल की जांच में उजागर हुआ घोटाला

राज्य कर विभाग के अधिकारी जीएसटी टैक्स चोरी रोकने के लिए ई-वे बिल की निगरानी कर रहे थे। अधिकारियों को पता चला कि कुछ जालसाज खाली ट्रक दौड़ाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट हड़प रहे हैं।

सूचना मिलने पर छह सितंबर को दिल्ली से लखनऊ आए ट्रक संख्या यूपी82 टी 9714, एचआर 63 ई 9906, एचआर 38 की 9341 और पीसी एफवी 5297 को पकड़ा गया। ये ट्रक बिना माल के लखनऊ पहुँचे थे। जांच में सामने आया कि नई दिल्ली की आकाश कारपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड ने गासपेल प्रेस सी-135 निराला नगर और गासपेल प्रेस सी-ए-2, सी-ए-6, इनसेलरी खंड, नादरगंज, अमौसी लखनऊ के नाम से फर्जी ई-वे बिल तैयार किए थे।

अधिकारियों की लापरवाही और मिलीभगत

एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू लखनऊ प्रथम संजय कुमार मिश्र के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर घनश्याम मधेशिया और संयुक्त आयुक्त सुशील कुमार सिंह ने कार्रवाई की थी। हालांकि, अब तीनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।

राज्यपाल के आदेश में कहा गया कि अधिकारियों ने क्रेता और विक्रेता को बचाने के लिए एफआईआर दर्ज नहीं कराई। इसी कारण आरोपित व्यापारी ने करीब पांच करोड़ रुपये की आईटीसी हड़प ली।

तीनों अधिकारियों ने आईटीसी ब्लॉक करने की आवश्यकता नहीं समझी। जांच में केवल 3.57 करोड़ रुपये का माल दिखाया गया, जबकि 45.87 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया। जबकि माल के वास्तविक मूल्य के बराबर अर्थदंड लगाया जा सकता था। अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज नहीं मांगा और न ही व्यापारी से माल दिखाने को कहा। यह पूरी कार्रवाई मिलीभगत की ओर संकेत करती है।

जांच रिपोर्ट आने से पहले कार्रवाई

निलंबित एडिशनल कमिश्नर संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। उनके ही निर्देश पर फर्जीवाड़ा पकड़ा गया था, लेकिन जांच रिपोर्ट आने से पहले कार्रवाई करने वाले अधिकारी ही निलंबित कर दिए गए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल