न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुबह-सुबह एनकाउंटर में ढेर हुआ यूपी का कुख्यात बदमाश शंकर कनौजिया, एक लाख का था इनाम

उत्तर प्रदेश में सुबह-सुबह हुए एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी शंकर कनौजिया मारा गया। एक लाख का इनामी यह बदमाश हत्या, लूट और अपहरण जैसे कई संगीन मामलों में वांछित था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ढेर, हथियार बरामद।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 23 Aug 2025 12:26:18

सुबह-सुबह एनकाउंटर में ढेर हुआ यूपी का कुख्यात बदमाश शंकर कनौजिया, एक लाख का था इनाम

उत्तर प्रदेश में शनिवार तड़के फिर एक बड़ी मुठभेड़ हुई। पुलिस और अपराधी आमने-सामने आए और गोलियों की गूंज ने इलाके में दहशत फैला दी। इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी शंकर कनौजिया मारा गया, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। शंकर पर हत्या, अपहरण और लूट जैसे संगीन अपराधों के कई मामले दर्ज थे और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था। शंकर कनौजिया पर गंभीर अपराधों का लंबा इतिहास रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, साल 2011 में उसने अपने गिरोह के साथ दोहरीघाट क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान उसने विंध्याचल पांडे नामक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर गला काट दिया था। इसके बाद से ही वह फरार हो गया और लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता रहा। शंकर की क्रूरता यहीं नहीं रुकी। जुलाई 2024 में उसने महाराजगंज निवासी शैलेंद्र सिंह का अपहरण किया। इस घटना के दौरान लोडर गाड़ी लूट ली और शैलेंद्र सिंह की हत्या कर उनका सिर धड़ से अलग कर दिया। इस वीभत्स वारदात के बाद प्रशासन ने शंकर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया।

आजमगढ़ में पुलिस ने बनाई रणनीति

शनिवार तड़के एसटीएफ की वाराणसी यूनिट को सूचना मिली कि शंकर कनौजिया अपने गैंग के साथ आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है। खबर मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही शंकर कनौजिया ने बच निकलने के लिए पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उसने सीधी जान लेने की नीयत से फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए गोलियां चलाईं। मुठभेड़ में शंकर कनौजिया गंभीर रूप से घायल हुआ और बाद में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भारी मात्रा में हथियार बरामद

घटनास्थल से पुलिस ने 9 एमएम की कार्बाइन, 9 एमएम पिस्टल, खुखरी और बड़ी संख्या में जिंदा व खोखे कारतूस बरामद किए। पुलिस का कहना है कि शंकर बेहद चालाक और खतरनाक अपराधी था, जो पिछले कई वर्षों से लगातार वारदातों को अंजाम देता रहा। एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि शंकर के अन्य अपराधों की भी जांच की जा रही है। कई पुराने मामलों की कड़ियां भी जोड़ी जा रही हैं। फिलहाल, पुलिस ने कहा कि विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल