न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी में ठंड और घने कोहरे का प्रकोप बरकरार, कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य; IMD ने 53 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

उत्तर प्रदेश में ठंड और घने कोहरे का कहर जारी, कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंची। IMD ने 53 जिलों में कोहरे और शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 25 Dec 2025 8:42:41

यूपी में ठंड और घने कोहरे का प्रकोप बरकरार, कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य; IMD ने 53 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

उत्तर प्रदेश में सर्दी और कोहरे की मार थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश के अधिकतर हिस्से भीषण ठंड की चपेट में हैं और मौसम विभाग ने आज भी 53 जिलों में घने से लेकर अत्यंत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच मौसम वैज्ञानिकों ने संकेत दिए हैं कि अगले दो दिनों में हिमालयी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके प्रभाव से तापमान में और गिरावट आएगी और ठंड का असर और तीखा हो जाएगा।

हाड़ कंपाने वाली सर्दी से बेहाल प्रदेश

इन दिनों यूपी में कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सुबह-शाम घना कोहरा सड़कों पर छा रहा है, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 25 दिसंबर को भी प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कोहरे की सफेद चादर छाई रहेगी। कई स्थानों पर विजिबिलिटी शून्य मीटर तक पहुंचने की आशंका है। हालांकि दिन में हल्की धूप निकलने से कुछ देर राहत मिल सकती है, लेकिन शाम ढलते ही एक बार फिर कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा देगा।

आने वाले दिनों में और गिरेगा पारा

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन ठंड का असर कम नहीं होगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार को घने से अत्यंत घने कोहरे के छाने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी के अधिकतर इलाकों में भी अत्यंत घना कोहरा देखने को मिलेगा। सीतापुर से लेकर गोरखपुर तक के कई जिलों में शीत दिवस की चेतावनी जारी की गई है। 26 और 27 दिसंबर को भी कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।

इन जिलों में कोहरे और शीत दिवस का अलर्ट

मौसम विभाग ने लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, संत रविदास नगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती और संत कबीर नगर में घने कोहरे और शीत दिवस को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, प्रतापगढ़ और रायबरेली में कोल्ड डे का यलो अलर्ट घोषित किया गया है, जहां घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

वहीं सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और मीरजापुर में भी घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, संभल, बदायूं, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कासगंज, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ और बलिया में घने कोहरे का यलो अलर्ट लागू है।

जनजीवन प्रभावित, और बढ़ेगी ठिठुरन

ठंड और कोहरे की वजह से लोग घरों में सिमटने को मजबूर हैं। सुबह और रात के समय सड़कों पर आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ने के आसार हैं। अगले दो दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का असर और ज्यादा महसूस होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप