न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमी से मिलने आई युवती की गला काटकर हत्या, परिवार के सभी सदस्य फरार

बाराबंकी में प्रेमी से मिलने आई युवती ममता यादव की गला काटकर हत्या, शव घर में खून से लथपथ मिला, पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया, मृतक के परिवार के सभी सदस्य फरार, पूरे मामले की जांच जारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Dec 2025 1:23:16

यूपी में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमी से मिलने आई युवती की गला काटकर हत्या, परिवार के सभी सदस्य फरार

बाराबंकी: शादी डॉट कॉम के जरिए शुरू हुए प्रेम प्रसंग ने सोमवार रात को एक भयावह घटना का रूप ले लिया। गोरखपुर की 30 वर्षीय ममता यादव अपने प्रेमी संदीप यादव से मिलने बाराबंकी के शहावपुर गांव आई। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर हुई झड़प में ममता की गला रेत कर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव घर में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक और फोरेंसिक टीम ने तुरंत जांच शुरू की। प्रेमी को हिरासत में लिया गया है, जबकि मृतक युवती के परिवार के सभी सदस्य फरार हैं।

प्रेम प्रसंग और पारिवारिक पृष्ठभूमि

मसौली के ग्राम शहावपुर निवासी संदीप यादव, जो रिलायंस कंपनी में बायो सीएनजी इंजीनियर के रूप में तैनात हैं, मध्य प्रदेश के जबलपुर में कार्यरत हैं। डेढ़ वर्ष पूर्व संदीप और गोरखपुर के संगम चौराहा की ममता यादव के बीच शादी डॉट कॉम के माध्यम से प्रेम संबंध शुरू हुआ।

संदीप की पारिवारिक मजबूरी के चलते 4 मई को दौकलपुर की एक युवती से शादी हो गई थी, जिसका गौना अभी नहीं हुआ था। वहीं, ममता की शादी 26 जुलाई को हुई थी। बावजूद इसके दोनों की दिल्लगी जारी थी। ममता के दबाव में संदीप ने एक सप्ताह पहले छुट्टी लेकर घर आने का निर्णय लिया।

हत्या की भयावह घटना

सोमवार रात ममता शहावपुर पहुंची, जिसे देखकर संदीप के माता-पिता और बहनों ने विरोध जताया। माहौल शांत कराने के लिए संदीप ने ममता को वापस भेजने का आश्वासन दिया। सभी लोग सो गए।

मंगलवार सुबह संदीप शौच के लिए बाहर गया। लौटने पर बिस्तर पर ममता को न देखकर, उसने घर में तलाश की। घर के बाहर बैठी मां से जब जवाब नहीं मिला, तो संदीप ने घर के एक कमरे का ताला तोड़ा। अंदर ममता का शव खून से लथपथ पड़ा था। मौके पर पिता कमलेश यादव, माता संतोष कुमारी, बहनें सुधा, निधि, मीरा और कंचन मौजूद नहीं थीं।

पुलिस कार्रवाई और जांच

संदीप ने तुरंत पीआरवी को घटना की सूचना दी। इसके बाद मसौली थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय, क्षेत्राधिकारी रामनगर, अतिरिक्त एसपी और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।

एसपी अर्पित विजय वर्गीय ने बताया कि शहावपुर में युवती का शव मिला है, जबकि युवक के परिवारजन फरार हैं। संदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। सभी तथ्यों की जांच जारी है और फरार परिवारजनों की तलाश में पुलिस अभियान चला रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दीपके गिरफ्तार, नेहा बोरा रिहा; आज कोर्ट में पेशी
अभिजीत दीपके गिरफ्तार, नेहा बोरा रिहा; आज कोर्ट में पेशी
लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अपोलो में चल रहा इलाज
लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अपोलो में चल रहा इलाज
लंदन पहुंचे ध्रुव राठी, मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; बोले- अब बजेगा इंटरनेशनल डंका
लंदन पहुंचे ध्रुव राठी, मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान; बोले- अब बजेगा इंटरनेशनल डंका
जंतर-मंतर पर CJP का साथ देने वाली पूनम पांडे अब विरोध में उतरीं, बोलीं- देश का मजाक बनाया जा रहा है
जंतर-मंतर पर CJP का साथ देने वाली पूनम पांडे अब विरोध में उतरीं, बोलीं- देश का मजाक बनाया जा रहा है
नेहा बोरा का आरोप, ‘पूरी रात हिरासत में रखा’, रिहाई के बाद दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
नेहा बोरा का आरोप, ‘पूरी रात हिरासत में रखा’, रिहाई के बाद दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
‘जेलर 2’ की रिलीज के बीच ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने 15वें दिन कमाए 3 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 336 करोड़ रुपये
‘जेलर 2’ की रिलीज के बीच ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने 15वें दिन कमाए 3 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 336 करोड़ रुपये
'रणबाली' ने ओपनिंग डे पर मारी बाजी, विजय देवरकोंडा-रश्मिका की फिल्म ने कमाए 9.25 करोड़; 'प्रहार' और 'नई नवेली' का ऐसा रहा हाल
'रणबाली' ने ओपनिंग डे पर मारी बाजी, विजय देवरकोंडा-रश्मिका की फिल्म ने कमाए 9.25 करोड़; 'प्रहार' और 'नई नवेली' का ऐसा रहा हाल
अभिजीत दीपके पर BNSS की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई, अब आगे क्या होगा?
अभिजीत दीपके पर BNSS की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई, अब आगे क्या होगा?
ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी पर 5 दिन में गिरी गाज, पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद क्यों बढ़ी मुश्किलें?
ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी पर 5 दिन में गिरी गाज, पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद क्यों बढ़ी मुश्किलें?
रूस से तेल खरीदने पर भारत को राहत, ट्रंप ने 100% टैरिफ पर लगाई रोक
रूस से तेल खरीदने पर भारत को राहत, ट्रंप ने 100% टैरिफ पर लगाई रोक
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला