न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दूल्हे की अनोखी पहल: सिर्फ एक रुपये में रचाई शादी, दहेज के खिलाफ दिया बड़ा संदेश

दहेज प्रथा के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में दो परिवारों ने मिसाल पेश की। कुणाल तोंगड़ ने सिर्फ एक रुपये में शादी रचाई, वहीं रूपेश भाटी ने 101 रुपये लेकर बेटे का विवाह किया। बिना दहेज की ये शादियाँ समाज को सकारात्मक संदेश देती हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Dec 2025 12:39:09

दूल्हे की अनोखी पहल: सिर्फ एक रुपये में रचाई शादी, दहेज के खिलाफ दिया बड़ा संदेश

ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी के रहने वाले कुणाल तोंगड़ ने समाज के लिए एक सराहनीय मिसाल पेश की है। कुणाल ने अपनी शादी में केवल एक रुपये स्वीकार कर दहेज प्रथा के खिलाफ एक मजबूत संदेश दिया। उनके बड़े भाई विशाल तोंगड़ ने बताया कि वे तीन भाई हैं और उनके पिता सतीश तोंगड़ जीवन भर दहेज के विरोधी रहे। 6 मई 2021 को कोरोना संक्रमण के कारण उनका देहांत हो गया था, लेकिन उनकी यह इच्छा थी कि उनके बेटों की शादियाँ बिना किसी दान-दहेज के हों।

विशाल बताते हैं कि पिता के निधन के महज दो दिन बाद उनका विवाह तय था। उन्होंने भी दहेज न लेने का निर्णय लिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग न मानते हुए 11 लाख रुपये का चेक दे गए। उस समय पिता की इच्छा अधूरी रह गई, लेकिन छोटे भाई कुणाल की शादी में उन्होंने इस सोच को पूरी तरह निभाने का निर्णय लिया।

30 नवंबर को कुणाल का विवाह मदनपुर खादर निवासी तेजराम बिधूड़ी की बेटी हिमांशी के साथ नोएडा सेक्टर-48 स्थित वैंकेट हॉल में संपन्न हुआ। समारोह में दहेज के तौर पर केवल एक रुपये का प्रतीकात्मक उपहार लिया गया। विशाल कहते हैं कि परिवार का सबसे छोटा भाई हर्ष चौधरी एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है और उनकी कोशिश है कि उसकी शादी भी पूरी तरह बिना दहेज के हो।

परिवार का मानना है कि ऐसी शादियों से लड़की के परिवार पर अनावश्यक आर्थिक भार खत्म होता है। इससे सामान्य परिवार भी अपनी बेटी का विवाह सम्मानपूर्वक कर सकता है। शादी में शामिल मेहमानों ने तोंगड़ परिवार की इस पहल की खूब सराहना की और इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

dowry free marriage,kunal tongad wedding,greater noida news,one rupee wedding,anti dowry initiative,rupesh bhati marriage,social message wedding,no dowry tradition,inspirational marriages india,dowry free examples

दूसरा उदाहरण: सिर्फ 101 रुपये लेकर की शादी, दहेज प्रथा के खिलाफ मजबूत संदेश

इसी तरह, ग्रेटर नोएडा के श्यौराजपुर गांव के रूपेश भाटी ने भी अपने बेटे की शादी बिना दहेज के कर समाज को सकारात्मक दिशा दी है। उन्होंने बेटे प्रशांत भाटी का विवाह केवल 101 रुपये के कन्यादान के साथ संपन्न कराया। 30 नवंबर को प्रशांत की शादी नोएडा सेक्टर-31 के निठारी गांव निवासी हरि अंबावता की बेटी गायत्री से हुई।

रूपेश भाटी, जो पेशे से बिल्डर हैं, बताते हैं कि वे लंबे समय से दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। इसी सोच के चलते उन्होंने पारंपरिक भात की रस्म में भी सिर्फ 101 रुपये ही स्वीकार किए। उनका कहना है कि विवाह एक पवित्र बंधन है, किसी भी प्रकार का आर्थिक लेन-देन नहीं। प्रशांत पीजीडीएम डिप्लोमा कर चुके हैं और पिता के साथ बिजनेस में हाथ बंटाते हैं।

रूपेश भाटी बताते हैं कि उनका एक बेटा और एक बेटी है, और वे चाहते हैं कि बेटी की शादी भी बिना दहेज के हो। उनके अनुसार, आर्थिक रूप से सक्षम लोगों को आगे आकर समाज में यह संदेश फैलाना चाहिए कि दहेज रूपी प्रथा को खत्म किया जा सकता है। शादी में होने वाला अनावश्यक खर्च यदि शिक्षा जैसे क्षेत्रों में लगाया जाए तो समाज और परिवार दोनों का भला हो सकता है। क्षेत्र में उनके इस कदम की खूब प्रशंसा हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल