न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए देते हैं विवादित बयान', उमा भारती का स्वामी प्रसाद मौर्य पर पलटवार

बीजेपी की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान पर करारा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मौर्य जैसे लोग केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे बयान देते हैं। साथ ही उमा भारती ने गंगा स्वच्छता अभियान और महिला क्रिकेट टीम की जीत पर भी अपने विचार साझा किए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 04 Nov 2025 8:28:12

 'सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए देते हैं विवादित बयान', उमा भारती का स्वामी प्रसाद मौर्य पर पलटवार

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने ‘अपनी जनता पार्टी’ के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मौर्य ने हाल ही में कहा था कि ‘जय श्री राम’ का नारा अब अराजकता फैलाने का प्रतीक बन गया है। इस पर उमा भारती ने उन्हें करारा जवाब देते हुए कहा कि ऐसे लोग केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए विवादित बयान देते हैं।

“स्वामी प्रसाद मौर्य तुच्छ व्यक्ति हैं, सिर्फ चर्चा में बने रहने के लिए बोलते हैं”

उमा भारती ने अपने बयान में कहा, “जिस व्यक्ति की आप बात कर रहे हैं, वह खुद को चर्चा में लाने के लिए ऐसे विवादित बयान देते हैं। वह बहुत ही तुच्छ व्यक्ति हैं, जो देश का माहौल बिगाड़ते हैं और समाज में भ्रम फैलाते हैं।” उन्होंने कहा कि “ऐसे लोगों के बयान किसी विचारधारा या समाज के हित में नहीं होते, बल्कि उनका एकमात्र उद्देश्य खुद को खबरों में बनाए रखना होता है।”

गंगा स्वच्छता अभियान को लेकर बड़ा संदेश

इसके साथ ही उमा भारती ने ‘गंगा स्वच्छता श्रद्धा संकल्प अभियान’ पर भी बात की। उन्होंने बताया कि 3 नवंबर को संगम तट पर सामूहिक गंगा स्नान होगा, जिसमें देशभर से सीमित संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। उन्होंने कहा, “हम उन 50 करोड़ श्रद्धालुओं से अपील करेंगे, जो महाकुंभ में स्नान कर स्वयं को पवित्र कर चुके हैं, कि वे अपने-अपने राज्यों में गंगा से जुड़े स्थानों पर जाकर एक दिन की स्वच्छता सेवा जरूर करें। यह गंगा के प्रति हमारा ऋण चुकाने का एक प्रयास होगा।”

महिला क्रिकेट टीम की जीत पर खुशी जाहिर की

उमा भारती ने महिला क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम की जीत पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “भारत की बेटियों ने यह साबित कर दिया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वे सृष्टि की आधारशिला हैं और हमेशा से आगे रही हैं। यह कहना गलत है कि महिलाएं अब आगे बढ़ रही हैं, वास्तव में वे सदैव अग्रणी रही हैं।” उन्होंने आगे कहा, “हमारी बेटियों ने विश्व कप जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उन्हें मेरी ओर से हार्दिक बधाई।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया