न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर गहराया संकट, माघ मेला प्राधिकरण ने जारी किया नया नोटिस, मेले में स्थायी प्रवेश पर लग सकता प्रतिबंध

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर बढ़ता संकट, माघ मेला प्राधिकरण ने भेजा नया नोटिस। नियमों के उल्लंघन के आरोप, मेले में स्थायी प्रवेश पर लग सकता प्रतिबंध। पढ़ें पूरी खबर।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 22 Jan 2026 1:21:52

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर गहराया संकट, माघ मेला प्राधिकरण ने जारी किया नया नोटिस, मेले में स्थायी प्रवेश पर लग सकता प्रतिबंध

मौनी अमावस्या के अवसर पर माघ मेला क्षेत्र में नियमों के उल्लंघन का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने हाल ही में श्री शंकराचार्य आश्रम और बद्रीनाथ हिमालय सेवा शिविर के संचालकों को एक और कारण बताओ नोटिस भेजा है। यह दोनों शिविर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अंतर्गत आते हैं।

सूत्रों के अनुसार, आरोप है कि प्रतिबंध के बावजूद 18 जनवरी को पालकी रथ यात्रा के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके अनुयायियों ने आरक्षित श्रेणी पीपा नंबर-दो पर लगे बैरियर को तोड़ते हुए बिना अनुमति संगम के अपर मार्ग से वाहन सहित प्रवेश किया।

भीड़ प्रबंधन पर संकट

मेला प्रशासन के नोटिस में कहा गया है कि मौनी अमावस्या के दिन स्नानार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए केवल पैदल आवागमन की अनुमति थी। वाहन के प्रवेश से अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनी। इससे लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को गंभीर खतरा था। प्राधिकरण का कहना है कि इस कृत्य से माघ मेला की व्यवस्था प्रभावित हुई और भीड़ प्रबंधन में गंभीर कठिनाइयां पैदा हुईं।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना

इसके अलावा, प्राधिकरण ने नोटिस में उल्लेख किया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रोक लगाए जाने के बावजूद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने स्वयं को शंकराचार्य बताते हुए मेले में बोर्ड और होर्डिंग्स आदि लगवाए। इसे सीधे तौर पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना माना गया है।

24 घंटे में जवाब का निर्देश

मेला प्राधिकरण ने आदेश दिया है कि 24 घंटे के भीतर विस्तृत स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया जाए। यदि जवाब न मिला, तो चेतावनी दी गई है कि क्यों न आपकी संस्था को दी जा रही सभी सुविधाएं और भूमि आवंटन रद्द कर स्थायी रूप से मेले में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया जाए।

अविमुक्तेश्वरानंद पक्ष की प्रतिक्रिया

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सरकार ने कहा कि प्राधिकरण अब बदले की भावना से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि नोटिस शिविर की दीवार पर पीछे से चस्पा किया गया और प्राधिकरण कर्मचारियों की जानकारी पर ही यह पता चला। उन्होंने कहा कि जवाब तैयार किया जा रहा है और शीघ्र ही प्राधिकरण को भेज दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल