न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनभद्र के अरिहंत होटल में शादी समारोह के दौरान हुई चोरी, 75 हजार रुपये और मोबाइल मध्य प्रदेश से बरामद

सोनभद्र के अरिहंत होटल में शादी समारोह के दौरान हुई 75 हजार रुपये और मोबाइल चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सीसीटीवी जांच के बाद चोरी गया सामान मध्य प्रदेश से बरामद हुआ, जबकि आरोपी की तलाश जारी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Dec 2025 12:54:06

सोनभद्र के अरिहंत होटल में शादी समारोह के दौरान हुई चोरी, 75 हजार रुपये और मोबाइल मध्य प्रदेश से बरामद

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र स्थित अरिहंत होटल में हुई चोरी की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। शादी समारोह में गायब हुए 75 हजार रुपये और मोबाइल फोन को पुलिस ने मध्य प्रदेश से बरामद कर लिया है। मामले की जानकारी क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने मीडिया से साझा की।

करीब एक सप्ताह पहले विवाह समारोह के दौरान अरिहंत होटल में नकदी से भरा बैग और मोबाइल चोरी हो गया था। जांच में सामने आया कि इस वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी निखिल, मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना क्षेत्र के गोड़ा गांव का निवासी है। पुलिस ने आरोपित की पहचान तो कर ली है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी अभी बाकी है। पुलिस के लगातार दबाव के कारण गोड़ा गांव के मुखिया ने चोरी गए 75 हजार रुपये और मोबाइल को सोमवार को पुलिस को सौंप दिया।

मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में पीड़ित को बरामद की गई रकम और मोबाइल वापस सौंप दिया। उन्होंने बताया कि यह चोरी 22 नवंबर को अरिहंत होटल में आयोजित विवाह कार्यक्रम के दौरान हुई थी। लखनऊ के जानकीपुरम निवासी संतोष त्रिपाठी अपने परिवार के साथ समारोह में आए थे और बैग में रखे रुपये एवं मोबाइल जयमाला कार्यक्रम के दौरान चोरी हो गए थे।

पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई तहरीर में कहा गया था कि रात करीब 12:30 बजे से 1:30 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैग में रखे 75 हजार रुपये और मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत के बाद एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर पुलिस टीम ने जांच की रूपरेखा तैयार की और मामले की तह तक जाने के लिए एक विशेष टीम बनाई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी