न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नीले ड्रम कांड से भी ज्यादा दिल दहला देने वाली वारदात, ग्लाइंडर से काटा पति का शव, नाले में धड़ और गंगा में बहाए अंग; पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश

संभल के चंदौसी में नीले ड्रम कांड से भी खौफनाक हत्या का खुलासा हुआ है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या की, शव के टुकड़े कर नाले और गंगा में बहाए, पुलिस जांच में सनसनीखेज सच सामने आया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 22 Dec 2025 3:49:30

नीले ड्रम कांड से भी ज्यादा दिल दहला देने वाली वारदात, ग्लाइंडर से काटा पति का शव, नाले में धड़ और गंगा में बहाए अंग; पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश

मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड के बाद अब संभल जिले के चंदौसी से उससे भी ज्यादा रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की न सिर्फ बेरहमी से हत्या की, बल्कि सबूत मिटाने के लिए शव को कई टुकड़ों में काट डाला। पहले हथौड़े और लोहे की रॉड से वार कर पति को मौत के घाट उतारा गया, फिर ग्लाइंडर की मदद से शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। गर्दन अलग की गई, हाथ-पैर काटे गए और इसके बाद शव के हिस्सों को अलग-अलग जगह ठिकाने लगाया गया।

हत्या के बाद धड़ को गांव के नाले में फेंक दिया गया, जबकि कटे हुए हाथ-पैर और सिर को राजघाट पर गंगा में बहा दिया गया। हैरानी की बात यह रही कि इतनी नृशंस वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी ने खुद ही थाने जाकर पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी, ताकि शक की सुई उस पर न जाए।

चंदौसी में सामने आया खौफनाक सच, जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

पुलिस के मुताबिक, 15 दिसंबर को चंदौसी नगर से सटे पत्रुआ गांव के नाले में एक सड़ी-गली और क्षत-विक्षत लाश मिली थी। शव का धड़ तो बरामद हो गया, लेकिन सिर और हाथ-पैर गायब थे। शुरुआती जांच में शव की पहचान मुश्किल लग रही थी, लेकिन दो दिन बाद मिले एक कटे हुए हाथ पर ‘राहुल’ नाम गुदा हुआ मिला। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने पहचान की दिशा में जांच आगे बढ़ाई।

जांच के दौरान पता चला कि चुन्नी मोहल्ला निवासी रूबी ने करीब एक महीने पहले अपने पति राहुल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी शिकायत ने पुलिस को शक के घेरे में ला दिया। जब पुलिस ने गहराई से पूछताछ की तो रिश्तों की कड़वी सच्चाई सामने आ गई।

अवैध संबंध बने कत्ल की वजह

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि रूबी के अपने ही मोहल्ले के युवक गौरव के साथ अवैध संबंध थे। राहुल इन रिश्तों का लगातार विरोध करता था। 18 नवंबर को उसने रूबी और गौरव को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस बात को लेकर तीनों के बीच जमकर विवाद हुआ। राहुल ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि दोनों को बदनाम करने और नग्न अवस्था में मोहल्ले में घुमाने की धमकी भी दे दी।

यही धमकी रूबी और उसके प्रेमी गौरव के लिए कत्ल की वजह बन गई। उसी दिन दोनों ने राहुल को रास्ते से हटाने की साजिश रच ली।

नाले में धड़, गंगा में बहाए बाकी अंग

हत्या को अंजाम देने के बाद शव को ठिकाने लगाने की पूरी योजना बनाई गई। 19 नवंबर को गौरव ने खासतौर पर ग्लाइंडर खरीदा, ताकि शव के टुकड़े किए जा सकें। रूबी बाजार से पॉलीथिन के बड़े बैग लेकर आई। पहले सिर और हाथ-पैर काटे गए, फिर उन्हें बैग में भरकर गंगा में बहा दिया गया। धड़ को पत्रुआ गांव के नाले में फेंक दिया गया, जहां से पुलिस ने बाद में उसे बरामद कर लिया। हालांकि, सिर और हाथ-पैर अब तक नहीं मिल पाए हैं।

सबूत मिटाने की कोशिश, लेकिन पुलिस ने खोला राज

पुलिस ने रूबी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी, एक चार पहिया वाहन, ग्लाइंडर, ब्रश और अन्य सामान बरामद कर लिया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि हत्या के आरोप में पत्नी रूबी और उसके प्रेमी गौरव के खिलाफ चालान कर दिया गया है। दोनों ने मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल राहुल के सिर, हाथ और पैर बरामद नहीं हो सके हैं। मामले को मजबूत बनाने के लिए डीएनए सैंपल लिए गए हैं, ताकि अदालत में आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल