न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रायबरेली में राहुल गांधी के दौरे पर हंगामा, BJP कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह बोले- कांग्रेस नेता मांगें माफी

रायबरेली दौरे पर राहुल गांधी को भाजपा कार्यकर्ताओं के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता पीएम मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सार्वजनिक माफी मांगें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Sep 2025 1:42:46

रायबरेली में राहुल गांधी के दौरे पर हंगामा, BJP कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह बोले- कांग्रेस नेता मांगें माफी

कांग्रेस सांसद और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार, 10 सितंबर को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। लेकिन उनका यह दौरा विरोध प्रदर्शनों की वजह से खासा विवादों में घिर गया। जिस मार्ग से वह अपने कार्यक्रम के लिए गुजर रहे थे, वहां पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कड़ा विरोध जताया।

भाजपा नेताओं का कहना था कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बिहार में आरजेडी और कांग्रेस की रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्दों को लेकर सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का बयान

इस विरोध प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और विधान परिषद सदस्य दिनेश प्रताप सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने न केवल पीएम मोदी का अपमान किया, बल्कि उनकी मां को लेकर भी अनुचित टिप्पणी की। ऐसे शब्द किसी भी भारतीय को शर्मसार कर सकते हैं। इसलिए राहुल गांधी को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

दिनेश प्रताप सिंह ने यह भी मांग की कि राहुल गांधी उन कार्यकर्ताओं की निंदा करें जिन्होंने इस तरह की गाली-गलौज की और उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएं। उन्होंने कहा, “अगर राहुल गांधी खुद ही यह कह देते कि जो हुआ गलत था और मैं उसके लिए खेद प्रकट करता हूं, तो स्थिति अलग होती। लेकिन ऐसा लगता है कि वह जानबूझकर विवाद को बढ़ाना चाहते हैं।”

सड़क पर क्यों बैठे मंत्री?

विरोध के दौरान अचानक मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी हाईवे के बीच बैठ गए। जब उनसे इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनका मकसद सड़क जाम करना नहीं था। वे तो स्नातक चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे थे। तभी बाहर विरोध कर रहे लोगों और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई। बीच-बचाव करते हुए उन्हें भी सड़क पर बैठना पड़ा।

“राहुल गांधी वापस जाओ” के नारे

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी वापस जाओ” जैसे नारे जोर-शोर से लगाए। मामला रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बटोही होटल के पास का बताया जा रहा है। स्थिति बिगड़ने से रोकने के लिए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और कार्यकर्ताओं को समझाने-बुझाने का प्रयास किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें