न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रायबरेली दलित युवक हत्या: ब्रजेश पाठक ने जताया गहरा दुख, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की पीट-पीटकर हत्या की घटना ने प्रदेश में हलचल मचा दी। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। राहुल गांधी ने भी पीड़ित परिवार से बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Oct 2025 12:34:57

रायबरेली दलित युवक हत्या: ब्रजेश पाठक ने जताया गहरा दुख, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में दलित युवक हरिओम वाल्मीकि की पीट-पीटकर हत्या ने प्रदेश में सियासी हलचल मचा दी है। इस घटना पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रतिक्रिया दी और स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ब्रजेश पाठक का बयान


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रायबरेली में हुई इस दुखद घटना पर कहा, “यह अत्यंत ही निंदनीय है। जो भी इस घटना में दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि इस मामले में किसी पुलिस अधिकारी की लापरवाही पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। हमारी सरकार किसी भी तरह की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं करेगी।”

इस मौके पर उन्होंने कोल्ड्रिफ कप सिरप को लेकर भी अपनी राय व्यक्त की। ब्रजेश पाठक ने कहा कि “हमारी सरकार ने इस दवा पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रदेश के लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कोई भी ऐसी दवा जो मानकों के विपरीत हो, उसे किसी भी हालत में इजाजत नहीं दी जाएगी। हमारी सरकार ने अब तक ऐसी किसी दवा की बिक्री की अनुमति नहीं दी है।”

दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या

रायबरेली जिले के फतेहपुर निवासी हरिओम वाल्मीकि मानसिक रूप से कमजोर थे। वह अपनी ससुराल जमुनापुर जा रहे थे, तभी राह चलते लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। भीड़ ने उन्हें चोरी करने का आरोप लगाते हुए बेरहमी से पीटा। युवक ने इस दौरान राहुल गांधी का नाम लिया, लेकिन भीड़ ने उसकी नहीं सुनी और पिटाई जारी रखी। कुछ ही देर बाद हरिओम की मौत हो गई।

राहुल गांधी ने जताया समर्थन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से बात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “राहुल गांधी रायबरेली का प्रतिनिधित्व करते हैं और वहां के लोगों को अपना परिवार मानते हैं। ऐसे दुखद समय में वे पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ हैं।”

इस घटना ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा के मुद्दों को फिर से चर्चा में ला दिया है। प्रशासन और सरकार पर दबाव है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर न्याय दिलाया जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप