न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेलवे स्टेशन पर खड़े दो युवकों के पिट्ठू बैग की तलाशी, बैग खोलते ही पुलिस हुई हैरान

प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर पिट्ठू बैग लेकर खड़े दो युवकों को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने पकड़ा, बैग में 75 लाख रुपये के 86 स्मार्टफोन मिले, जिसमें 19 आईफोन भी शामिल। दो शातिर चोरों की योजना और पुलिस की बड़ी सफलता।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 30 Dec 2025 12:20:48

रेलवे स्टेशन पर खड़े दो युवकों के पिट्ठू बैग की तलाशी, बैग खोलते ही पुलिस हुई हैरान

संगम नगरी में नए साल के जश्न की तैयारियों के बीच सिर्फ आम नागरिक ही नहीं, बल्कि झारखंड से आए दो शातिर चोर भी अपनी योजना बना रहे थे। इनका मकसद प्रयागराज से 100 मोबाइल फोन चोरी कर नए साल पर मस्ती करना था।

वे अपने 'लक्ष्य' को पूरा कर शहर छोड़ने ही वाले थे कि जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने प्रयागराज जंक्शन पर घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा। उनके पिट्ठू बैग से 86 स्मार्टफोन बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत 75 लाख रुपये बताई जा रही है। इसमें 19 आईफोन भी शामिल हैं।

पुलिस हिरासत में आए आकाश महतो और भोला कुमार राय ने पूछताछ के दौरान चौंकाने वाले खुलासे किए। बदमाशों ने बताया कि नए साल पर हर एक को 5-5 लाख रुपये कमाने का लक्ष्य था। इसके लिए उन्होंने मात्र 15 दिनों के भीतर शहर के रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और प्रमुख चौराहों पर लगातार वारदातें अंजाम दीं और कुल 86 मोबाइल फोन चुरा लिए।

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जब टीम ने प्लेटफार्म नंबर छह पर इन संदिग्धों को रोका, तो उनके पिट्ठू बैग मोबाइल फोन से भरे हुए थे। तलाशी के दौरान 19 आईफोन, दो सैमसंग फोल्ड और 65 अन्य ब्रांड के महंगे स्मार्टफोन मिले।

पुलिस भी यह देखकर हैरान रह गई कि केवल दो युवकों ने इतनी सफाई और योजना के साथ 75 लाख रुपये का मोबाइल सामान इकट्ठा कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपी झारखंड के साहिबगंज जिले के थाना तीनपहाड़ क्षेत्र के निवासी हैं।

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि आकाश और भोला शातिर अपराधी हैं। इनके खिलाफ वाराणसी और प्रयागराज में पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। ये भीड़भाड़ का फायदा उठाकर यात्रियों की जेब साफ कर देते थे और पलक झपकते ही वहां से गायब हो जाते थे।

कार्रवाई में जीआरपी प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह के साथ इंस्पेक्टर शशिकांत यादव, सोनू कुमार और कुल 17 सदस्यों की टीम शामिल थी।

एसपी जीआरपी प्रशांत कुमार वर्मा ने बताया कि यह अब तक की सबसे बड़ी मोबाइल फोन की बरामदगी है। आगामी दिनों में भी कार्रवाई जारी रहेगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल