न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रयागराज का युवक परेशान, राहुल गांधी के खुलासे में नंबर दिखने के बाद बंद करना पड़ा मोबाइल, जानें पूरा मामला

प्रयागराज के युवक अंजनी मिश्रा ने राहुल गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में गलत तरीके से उनके नंबर दिखाने का आरोप लगाया। नंबर वायरल होने के बाद उन्हें लगातार अनजान कॉल आ रहे हैं और परेशान होकर फोन बंद करना पड़ा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Sep 2025 3:50:32

प्रयागराज का युवक परेशान, राहुल गांधी के खुलासे में नंबर दिखने के बाद बंद करना पड़ा मोबाइल, जानें पूरा मामला

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वोट चोरी का आरोप लगाया और इस दौरान कुछ मोबाइल नंबर भी साझा किए। इनमें से एक नंबर प्रयागराज के अंजनी मिश्रा का बताया गया। अंजनी ने अब इस मामले में अपना विरोध जताते हुए कहा कि उनका नंबर गलत तरीके से दिखाया गया और रिपोर्ट पूरी तरह से फर्जी है। यमुनानगर जोन, मेजा निवासी अंजनी मिश्रा का कहना है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाया गया नंबर उनका व्यक्तिगत मोबाइल नंबर है। नंबर सार्वजनिक होने के बाद अंजनी के पास अचानक अनगिनत कॉल आने लगे, जिससे वह काफी परेशान हो गए। उन्होंने कहा कि वह सेल्स डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं और कभी महाराष्ट्र नहीं गए, जबकि रिपोर्ट में ऐसा प्रस्तुत किया गया। अंजनी ने स्पष्ट किया कि उनका मोबाइल नंबर फर्जी वोटर मामले में वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह नंबर उन्होंने पिछले 15 सालों से उपयोग किया है और यह पूरी तरह से प्रयागराज का है। अंजनी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने उनके वोटर आईडी को गलत संदर्भ में पेश किया और उन्हें उस रिपोर्ट से जोड़ दिया जो फर्जी तरीके से बनायी गई थी।

पुलिस से करेंगे शिकायत

अंजनी मिश्रा ने कहा कि वह अब इस मामले में पुलिस से मदद लेंगे और राहुल गांधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके नंबर को उन लोगों की सूची में शामिल किया गया जिन्होंने अपना वोट हटवाने के लिए आवेदन दिया था, जबकि उन्होंने ऐसा कोई आवेदन नहीं किया। अंजनी ने कहा कि राहुल गांधी के द्वारा उनका नंबर सार्वजनिक करने के बाद उन्हें लगातार अनजान लोगों के कॉल आ रहे हैं, जिससे उनका निजी और पेशेवर जीवन प्रभावित हो रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस का संदर्भ

गुरुवार, 18 सितंबर को दिल्ली में राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वोट चोरी के सबूत दिखाते हुए दावा किया कि सॉफ़्टवेयर के माध्यम से विपक्ष के वोटरों को टारगेट किया जा रहा है। हालांकि, चुनाव आयोग ने इस आरोप से इंकार किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें