न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर फिर हुई प्रेग्नेंट, फरवरी में देगी अपने छठे बच्चे को जन्म

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर दोबारा प्रेग्नेंट हुई हैं। सातवें महीने की प्रेग्नेंसी में सीमा और सचिन मीणा फरवरी में अपने छठे बच्चे का स्वागत करेंगे। सोशल मीडिया पर कपल की यह खुशखबरी फिर चर्चा में है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Dec 2025 3:17:02

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर फिर हुई प्रेग्नेंट, फरवरी में देगी अपने छठे बच्चे को जन्म

ग्रेटर नोएडा की चर्चित चेहरा सीमा हैदर एक बार फिर समाचारों में है। पाकिस्तान से भारत आकर खासी सुर्खियां बटोर चुकी सीमा ने अपने पति सचिन मीणा के साथ एक नया वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने पुष्टि की है कि वह अब दोबारा मां बनने वाली हैं। वीडियो में दोनों ने बताया कि सीमा की प्रेग्नेंसी सातवें महीने में पहुंच चुकी है और आगामी फरवरी में वे अपने छठे बच्चे का स्वागत करेंगे।

वीडियो में सीमा ने यह भी बताया कि उनकी सेहत बिल्कुल ठीक है और हाल ही में किए गए डॉक्टर के रूटीन चेकअप में सब कुछ सामान्य पाया गया है। दोनों ने कैमरे के सामने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे नए मेहमान के आगमन को लेकर काफी उत्साहित हैं।

सीमा हैदर—जो पाकिस्तान से भारत पहुंचकर बनी थीं सुर्खियों का केंद्र

सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेमकहानी पहले ही मीडिया का ध्यान खींच चुकी है। करीब दो वर्ष पूर्व सीमा अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आई थीं। उनका कहना था कि PUBG गेम खेलने के दौरान उनकी मुलाकात रबूपुरा निवासी सचिन से हुई थी और चैटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे।

इसी रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए सीमा पहले नेपाल पहुंचीं और वहीं सचिन से विवाह करने का दावा किया। शादी की तस्वीरें भी खुले तौर पर सामने आई थीं, जिसके बाद यह मामला अंतरराष्ट्रीय चर्चा का विषय बन गया था।

पांच बच्चों की मां सीमा अब देने वाली हैं छठे बच्चे को जन्म

भारत पहुंचने के बाद सीमा से सुरक्षा एजेंसियों ने कई चरणों में पूछताछ की थी, क्योंकि उनका अचानक पाकिस्तान से आना सुरक्षा चिंताओं से जुड़ा मामला बन गया था। हालांकि बाद में सीमा रबूपुरा में सचिन के साथ रहने लगीं और दोनों ने अपने जीवन की नई शुरुआत की।

सीमा के पहले चार बच्चे पाकिस्तान में गुलाम हैदर से हुई शादी से हैं। भारत आने के बाद उन्होंने सचिन के साथ अपनी बेटी मीरा को जन्म दिया। अब उनकी मौजूदा प्रेग्नेंसी के बाद यह संख्या बढ़कर छह हो जाएगी। यह बच्चा जहां सीमा का छठा होगा, वहीं सचिन मीणा का दूसरा बच्चा होगा।

नए मेहमान के स्वागत को तैयार हुआ परिवार

सीमा और सचिन की प्रेमकहानी सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियां बटोरती रही है। अब सीमा की दोबारा गर्भावस्था की खबर सामने आने के बाद यह जोड़ा फिर से चर्चा के केंद्र में आ गया है। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स और समर्थक इस खुशखबरी पर बधाइयाँ दे रहे हैं और आने वाले बच्चे के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

कपल और उनका परिवार अब नए सदस्य का स्वागत करने की तैयारियों में जुट गया है। सीमा और सचिन अपनी जिंदगी के इस नए अध्याय को लेकर बेहद खुश और उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप