न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नोएडा पुलिस ने 4 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा किया नष्ट, 149 मामलों में बरामद किए थे लगभग 843 किलो अवैध नशीले पदार्थ

नोएडा पुलिस ने 149 मामलों में 843 किलो अवैध नशीले पदार्थ बरामद कर 4.29 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा नष्ट किया। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट की यह कार्रवाई नशे के खिलाफ प्रभावी कदम है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Nov 2025 12:56:26

नोएडा पुलिस ने 4 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा किया नष्ट, 149 मामलों में बरामद किए थे लगभग 843 किलो अवैध नशीले पदार्थ

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने कुल 4.29 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा नष्ट कराया। जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई में कुल 149 मामलों से करीब 843 किलो अवैध नशीले पदार्थ बरामद किए गए थे।

डीसीपी नारकोटिक्स शैव्या गोयल ने बताया कि यह अभियान एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत मामलों में मादक पदार्थों के विनष्टिकरण/डिस्पोजल के लिए चलाया गया। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त अपराध उमेश यादव और सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स राकेश प्रताप सिंह की उपस्थिति में सात थानों में शामिल कुल 846.3091 किलो नशीले पदार्थ नष्ट किए गए। इसमें शामिल हैं:

842.866 किलो गांजा (लगभग 4.21 करोड़ रुपये मूल्य)

510 ग्राम डोडा (लगभग 7,650 रुपये मूल्य)

2.925 किलो चरस (लगभग 7.31 लाख रुपये मूल्य)

8.27 मिलीलीटर एमडीएमए (लगभग 8,270 रुपये मूल्य)

100 गोलियां डायजापाम (लगभग 40,000 रुपये मूल्य)

थाना वार विनष्टिकरण की जानकारी इस प्रकार है:

थाना एक्सप्रेसवे: 6 मामलों में 5.510 किलो गांजा नष्ट

थाना बादलपुर: 19 मामलों में 11.390 किलो गांजा और 510 ग्राम डोडा नष्ट

थाना सेक्टर 49: 72 मामलों में 28.810 किलो गांजा, 2.925 किलो चरस, 8.27 मिली एमडीएमए और 100 डायजापाम गोलियां नष्ट

थाना सेक्टर-58: 1 मामले में 761 किलो गांजा नष्ट

थाना सेक्टर-142: 2 मामलों में 2.850 किलो गांजा नष्ट

थाना ईकोटेक-3: 4 मामलों में 5.698 किलो गांजा नष्ट

थाना बीटा-2: 45 मामलों में 27.608 किलो गांजा नष्ट

पुलिस के अनुसार, विनष्टिकरण किए गए कुल मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत लगभग 4.29 करोड़ रुपये है। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि इस तरह की कार्रवाईयां लगातार जारी रहेंगी ताकि क्षेत्र में नशे के कारोबार को प्रभावी ढंग से रोका जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप