न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निक्की हत्याकांड में नया मोड़: भाभी मीनाक्षी भाटी ने लगाए दहेज और पारिवारिक कलह के गंभीर आरोप

निक्की हत्याकांड में अब नया मोड़ सामने आया है। मृतका के भाई रोहित की पत्नी और निक्की की भाभी मीनाक्षी भाटी ने चुप्पी तोड़ते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मीनाक्षी ने दहेज, पारिवारिक कलह और पंचायत के फैसलों से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Aug 2025 1:50:25

निक्की हत्याकांड में नया मोड़: भाभी मीनाक्षी भाटी ने लगाए दहेज और पारिवारिक कलह के गंभीर आरोप

ग्रेटर नोएडा। निक्की हत्याकांड में अब नया मोड़ सामने आया है। मृतका के भाई रोहित की पत्नी और निक्की की भाभी मीनाक्षी भाटी ने चुप्पी तोड़ते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मीनाक्षी ने दहेज, पारिवारिक कलह और पंचायत के फैसलों से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक, घटना के पीछे आरोपी विपिन की कोई बड़ी भूमिका नहीं थी और वीडियो देखने से ऐसा लगता है कि निक्की ने खुद आग लगाई।

मीनाक्षी ने बताया कि घटना के समय विपिन घर के नीचे मौजूद था और वीडियो में भी वह दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि विपिन ने निक्की के नाम का टैटू बनवा रखा था, जिससे यह साबित होता है कि वह निक्की से बेहद प्यार करता था।

हालांकि, मीनाक्षी ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए निक्की के मायकेवालों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शादी के बाद उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया, कई बार 5-5 लाख रुपये लिए गए और यहां तक कि स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग भी रखी गई। उनके अनुसार, पंचायत में 35 लाख रुपये वापसी का फैसला हुआ था, जिसे विपिन के पिता ने भी मान लिया था।

उन्होंने दावा किया कि शादी के बाद से ही उन्हें मारपीट का शिकार बनाया गया और फोन इस्तेमाल करने तक की आज़ादी नहीं दी गई। मीनाक्षी ने यह भी कहा कि उनके पति रोहित महीनों तक घर नहीं आते थे और उनका किसी अन्य महिला से संबंध हो सकता है।

मीनाक्षी की मां ने भी आरोप लगाया कि शादी के महज एक महीने बाद से ही दहेज को लेकर प्रताड़ना शुरू हो गई थी, जबकि दहेज में कार, 21 तोले सोना और घर का सामान दिया गया था।

भाभी मीनाक्षी के इन आरोपों ने निक्की हत्याकांड की जांच को और जटिल बना दिया है। जहां एक ओर यह मामला दहेज हत्या के रूप में देखा जा रहा था, वहीं परिवार के भीतर से आई इस गवाही ने मामले को नए मोड़ पर खड़ा कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
वाराणसी में सीवर के पानी से बेहाल लोग, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज- ‘क्योटो बनाम स्पेन’ की लड़ाई
वाराणसी में सीवर के पानी से बेहाल लोग, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज- ‘क्योटो बनाम स्पेन’ की लड़ाई
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’