न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ की मुस्कान जल्द बनने वाली है मां, लेबर पेन के बाद अस्पताल में भर्ती; पति की हत्या कर ड्रम में छुपाया था शव

मेरठ की मुस्कान, जो पति की हत्या मामले में जेल में बंद है, लेबर पेन बढ़ने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराई गई। डॉक्टरों की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है और किसी भी समय डिलीवरी होने की संभावना है। हत्याकांड और शव को ड्रम में छुपाने की सनसनीखेज कहानी के बाद अब बच्चे के पिता को लेकर DNA टेस्ट की आशंका जताई जा रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Nov 2025 7:28:59

मेरठ की मुस्कान जल्द बनने वाली है मां, लेबर पेन के बाद अस्पताल में भर्ती; पति की हत्या कर ड्रम में छुपाया था शव

मेरठ में पति की हत्या के चर्चित मामले में जेल में बंद मुस्कान अब मातृत्व की दहलीज़ पर खड़ी है। गुरुवार देर रात उसे तेज़ प्रसव पीड़ा महसूस हुई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टर्स की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि मुस्कान किसी भी समय बच्चे को जन्म दे सकती है और मेडिकल टीम उसकी नॉर्मल डिलीवरी कराने की कोशिश में जुटी है। उसकी कई चिकित्सकीय जांचें की जा चुकी हैं और खासतौर पर वॉटर लेवल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

हत्याकांड के बाद प्रेमी संग हिमाचल गई थी मुस्कान

यह वही मुस्कान है जिसने अपने पति सौरव की हत्या प्रेमी साहिल के साथ मिलकर की थी। हत्या के बाद दोनों बिना किसी डर के छुट्टियां मनाने हिमाचल प्रदेश चले गए थे। उस दौरान उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिनमें दोनों मुस्कुराते और मस्ती करते नजर आए। होली के मौके के वीडियो भी खूब चर्चा में रहे थे।

जब पुलिस ने मामले का खुलासा किया और गिरफ्तार कर जेल भेजा, तब मुस्कान पहले से ही गर्भवती थी। जेल में रहने के दौरान उसकी नियमित मेडिकल जांच होती रही और गाइनेकोलॉजिस्ट द्वारा सुझाई गई डाइट और दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई जाती रहीं। जेल प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया कि उससे कोई शारीरिक कार्य न कराया जाए।

हत्या के बाद शव को नीले ड्रम में छुपाया था

मुस्कान और साहिल का यह मामला पूरे देश में सुर्खियां बना था। पति की हत्या के बाद मुस्कान ने शव के टुकड़े किए और एक बड़े नीले प्लास्टिक ड्रम में भर दिया। सीमेंट का घोल डालकर शव को पूरी तरह सील कर दिया गया ताकि कोई बदबू या शक न हो।

हत्या के कुछ घंटों बाद ही दोनों हिमाचल घूमने निकल गए थे। लगभग 15 दिनों बाद जब मुस्कान और साहिल वापस मेरठ लौटे तो जांच में यह जघन्य वारदात सामने आई और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद से दोनों जेल में ही बंद हैं।

जन्म के बाद बच्चे का हो सकता है DNA टेस्ट

मुस्कान की गर्भावस्था सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि वह जिस बच्चे को जन्म देने वाली है, उसके पिता कौन हैं? क्या वह बच्चा पति सौरव का है, या प्रेमी साहिल का?

सौरव के परिवार ने पहले ही साफ कहा है कि अगर बच्चा सौरव का है तो वे उसे अपनाने के लिए तैयार हैं। लेकिन वास्तविकता जानने के लिए बच्चे के जन्म के बाद DNA टेस्ट कराए जाने की पूरी संभावना जताई जा रही है। इससे पिता की पहचान स्पष्ट हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल