न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरठ को मिलेगा हाईटेक ट्रॉमा सेंटर: 100 बेड की आधुनिक सुविधा का निर्माण शुरू, एक ही परिसर में होगा अत्याधुनिक इलाज

मेरठ में लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में 100 बेड के हाईटेक लेवल-वन ट्रॉमा सेंटर का निर्माण शुरू हो गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह केंद्र मार्च 2027 तक तैयार होगा और सड़क हादसों में घायलों को गोल्डन आवर में इलाज मिलेगा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 23 Dec 2025 9:03:01

मेरठ को मिलेगा हाईटेक ट्रॉमा सेंटर: 100 बेड की आधुनिक सुविधा का निर्माण शुरू, एक ही परिसर में होगा अत्याधुनिक इलाज

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मेरठ स्थित लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में एसजीपीजीआई की तर्ज पर 100 बेड वाले अत्याधुनिक लेवल-वन ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। यह परियोजना क्षेत्र की आपात चिकित्सा सेवाओं को एक नई दिशा देने जा रही है।

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद, सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल मरीजों को अब बाहर रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसी ट्रॉमा सेंटर में विभिन्न यूनिटों के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक एक साथ उपलब्ध रहेंगे। यह ट्रॉमा सेंटर मार्च 2027 तक पूरी तरह बनकर तैयार होने की उम्मीद है।

एक ही छत के नीचे मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

नए ट्रॉमा सेंटर को अत्याधुनिक चिकित्सा संसाधनों से लैस किया जाएगा। यहां मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, सीटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे और एमआरआई जैसी सुविधाएं एक ही भवन में उपलब्ध होंगी। नए डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सिंग कर्मियों की नियुक्ति से इलाज की सुविधा 24 घंटे निर्बाध रूप से मिल सकेगी।

वर्तमान में प्रदेश में लेवल-वन ट्रॉमा सेंटर केवल एसजीपीजीआई लखनऊ में मौजूद है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे समेत कई प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग हैं, जबकि गंगा एक्सप्रेसवे भी जल्द शुरू होने वाला है। बीते कुछ वर्षों में मेरठ और आसपास के इलाकों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बढ़ते हादसों ने बढ़ाई जरूरत

आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2022 से पहले मेरठ में सड़क दुर्घटनाओं में प्रतिवर्ष करीब 300 लोगों की मौत होती थी। वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 350 से अधिक पहुंच गई। सड़क हादसों के मामलों में मेरठ प्रदेश के शीर्ष 20 जिलों में शामिल है। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज को लेवल-वन ट्रॉमा सेंटर की सौगात दी है।

49 करोड़ की लागत से बनेगा चार मंजिला भवन

जलनिगम की सी एंड डीएस मेरठ शाखा द्वारा इस परियोजना का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इमरजेंसी और पोस्टमार्टम हाउस के बीच उपलब्ध भूमि पर फाउंडेशन का काम तेजी से चल रहा है। करीब 49 करोड़ रुपये की लागत से बेसमेंट सहित चार मंजिला ट्रॉमा सेंटर का भवन तैयार किया जाएगा। शासन की ओर से पहली किस्त के रूप में 16.85 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

गोल्डन आवर में मिलेगा जीवनरक्षक उपचार

ट्रॉमा सेंटर के शुरू होने से गंभीर रूप से घायल मरीजों को दुर्घटना के बाद के सबसे महत्वपूर्ण समय यानी “गोल्डन आवर” में तत्काल इलाज मिल सकेगा। इससे कई जिंदगियों को बचाया जा सकेगा। मरीजों की स्थिति के अनुसार उन्हें रेड, येलो और ग्रीन जोन में भर्ती किया जाएगा और उसी के अनुरूप उपचार की व्यवस्था की जाएगी।

रेड जोन में अत्यधिक गंभीर और इमरजेंसी केस रखे जाएंगे। फिलहाल समुचित ट्रॉमा सुविधा न होने के कारण इस तरह की वर्गीकृत व्यवस्था संभव नहीं हो पाती है। सड़क दुर्घटनाओं में अत्यधिक रक्तस्राव, सिर में गंभीर चोट, चेहरे या जबड़े की हड्डियां टूटने और नसें फटने जैसे मामलों में पहले घंटे में इलाज न मिलने से जान का खतरा बढ़ जाता है।

50 नए विशेषज्ञ डॉक्टर, 24 घंटे तैनाती

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में लेवल-वन ट्रॉमा सेंटर अभी एसजीपीजीआई लखनऊ में है और इसके बाद मेरठ दूसरा केंद्र होगा। यहां हड्डी रोग, न्यूरोसर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी और जनरल सर्जरी की चार यूनिटों के विशेषज्ञ डॉक्टर चौबीसों घंटे मौजूद रहेंगे।

ट्रॉमा सेंटर के लिए कुल 50 डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें 20 सीनियर डॉक्टर, 15 सीनियर रेजिडेंट और 15 जूनियर रेजिडेंट शामिल होंगे। इसके अलावा पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टाफ के लिए करीब 256 नए पद भी सृजित किए जाएंगे।

क्रिटिकल केयर यूनिट और इमरजेंसी से होगा सीधा कनेक्शन

100 बेड के ट्रॉमा सेंटर को पैदल पुल के माध्यम से पास में बन रही 100 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट और इमरजेंसी विभाग से जोड़ा जाएगा। ट्रॉमा सेंटर में प्रारंभिक इलाज के बाद मरीजों और घायलों को सीधे इन यूनिटों में शिफ्ट किया जा सकेगा, जिससे उपचार की प्रक्रिया और अधिक तेज हो जाएगी।

ऐसा होगा ट्रॉमा सेंटर का ढांचा

बेसमेंट: कार पार्किंग की सुविधा, जहां एक साथ 26 वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इसके साथ स्टोर रूम और इलेक्ट्रिकल रूम भी होंगे।

ग्राउंड फ्लोर: रेड, येलो और ग्रीन जोन की व्यवस्था। रेड और येलो जोन में 8-8 बेड, जबकि ग्रीन जोन में 20 बेड होंगे।

प्रथम तल: चार मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, साथ ही प्री और पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड, जिनमें प्रत्येक में 5-5 बेड होंगे।

द्वितीय तल: 30 बेड का जनरल वार्ड और डॉक्टरों के ड्यूटी रूम।

तृतीय तल: 40 बेड का जनरल वार्ड और ड्यूटी रूम।

लिफ्ट सुविधा: 20-20 लोगों की क्षमता वाली तीन आधुनिक लिफ्ट लगाई जाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल