न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया 'I Love Muhammad' पोस्टर, कही ये बात; मचा हड़कंप

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर आई लव मोहम्मद पोस्टर शेयर किया और लिखा जय सनातन, जय महादेव। इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में विवाद बढ़ा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 28 Sep 2025 5:54:19

गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया 'I Love Muhammad' पोस्टर, कही ये बात; मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में 'आई लव मोहम्मद' पोस्टरों को लेकर विवाद तेज हो गया है। मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने ये पोस्टर मस्जिदों और सार्वजनिक जगहों पर लगाए, जिस पर हिंदू समाज ने प्रतिक्रिया स्वरूप 'आई लव महादेव' के पोस्टर लगाए। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों से भी ऐसे मामले सामने आए हैं। पुलिस ने कई जिलों में पोस्टर लगाकर जुलूस निकालने वालों को गिरफ्तार किया और कार्रवाई शुरू की। इसी बीच केंद्रीय मंत्री और बिहार से बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने सबको चौंका दिया।

गिरिराज सिंह ने रविवार दोपहर अपने एक्स अकाउंट पर 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर साझा किया। पोस्ट को देखकर लोगों ने आश्चर्य जताया और कुछ को लगा कि उनका अकाउंट हैक हो गया है। लेकिन गिरिराज ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, "जय सनातन, जय महादेव"। कुछ ही समय में यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और शाम तक करीब पांच लाख लोगों ने इसे देखा। गिरिराज सिंह पहले भी इस पोस्टर के विरोध में बयान दे चुके हैं, इसलिए उनके अकाउंट से इसे साझा किए जाने पर लोग हैरान रह गए।

इससे पहले गिरिराज सिंह ने इन पोस्टरों को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तीखे आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि 'आई लव मोहम्मद' पोस्टरों के जरिए दोनों नेताओं देश में गृह युद्ध भड़काना चाहते हैं। गिरिराज ने दावा किया कि कांग्रेस देश के अंदर अशांति फैलाना चाहती है और आरजेडी भी इसी मुद्दे को उठाती रही है, खासकर नेपाल और बांग्लादेश में हुई घटनाओं के समय। उनका कहना है कि इन नेताओं की वजह से हिंसा की स्थिति उत्पन्न हुई और इसका असर सीधे देश में देखा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि 'आई लव मोहम्मद' पोस्टरों के पीछे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की साजिश है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया