न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गाजियाबाद में फर्जी दूतावास का पर्दाफाश, 44 लाख कैश, डिप्लोमैटिक गाड़ियां और जाली दस्तावेज बरामद

गाजियाबाद में फर्जी दूतावास का बड़ा खुलासा, STF ने आरोपी हर्षवर्धन जैन को किया गिरफ्तार। 44 लाख नकद, फर्जी डिप्लोमैटिक गाड़ियां, पासपोर्ट और विदेशी मुद्रा समेत भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद। जानें पूरा मामला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Jul 2025 2:51:01

 गाजियाबाद में फर्जी दूतावास का पर्दाफाश, 44 लाख कैश, डिप्लोमैटिक गाड़ियां और जाली दस्तावेज बरामद

उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने गाजियाबाद के कविनगर इलाके में चल रहे एक फर्जी और अवैध दूतावास का पर्दाफाश कर सनसनी फैला दी है। इस कार्रवाई में एसटीएफ ने हर्ष वर्धन जैन, पुत्र जे. डी. जैन को गिरफ्तार किया है, जो कविनगर गाजियाबाद का निवासी है। जांच में सामने आया कि आरोपी हर्षवर्धन, केबी-35 कविनगर स्थित एक किराए के मकान में ‘वेस्ट आर्कटिक दूतावास’ चला रहा था, जो पूरी तरह फर्जी था।

खुद को बताता था इन देशों का एम्बेसडर

हर्षवर्धन खुद को West Arctica, Saborga, Poulvia, Lodonia जैसे काल्पनिक या माइक्रोनेशन देशों का एम्बेसडर या कॉन्स्युलर बताता था। आम लोगों को भ्रमित करने और प्रभाव जमाने के लिए उसने डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट लगी गाड़ियां रखी थीं, जो सभी नकली थीं। यही नहीं, उसने लोगों को अपने झांसे में लेने के लिए प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जैसे बड़े नेताओं के साथ एडिट की गई तस्वीरें भी दिखाईं।

दलाली, हवाला और फर्जी नेटवर्क

हर्षवर्धन का असली धंधा कंपनियों और प्राइवेट व्यक्तियों को विदेशी प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर कमीशनखोरी करना और शेल कंपनियों के माध्यम से हवाला रैकेट चलाना था। पुलिस को उसकी गतिविधियों के पीछे एक संगठित गिरोह की भूमिका का भी संदेह है। उसकी पहुंच पहले भी संदिग्ध लोगों से जुड़ी रही है — बताया गया कि उसका नाम कुख्यात अंतरराष्ट्रीय हथियार डीलर अदनान खगोशी और चर्चित चंद्रास्वामी से भी जुड़ा रहा है।

पुराने मामलों का भी खुलासा

हर्षवर्धन के खिलाफ 2011 में अवैध सैटेलाइट फोन रखने का मामला भी सामने आया था, जिसकी शिकायत थाना कविनगर में दर्ज हुई थी। वर्तमान मामले में भी एफआईआर कविनगर थाने में दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।

छापेमारी में क्या-क्या बरामद हुआ?

चार फर्जी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट वाली गाड़ियां

12 माइक्रोनेशन देशों के डिप्लोमैटिक पासपोर्ट

विदेश मंत्रालय की नकली मोहरों वाले कूटरचित दस्तावेज

दो जाली पैन कार्ड

34 अलग-अलग देशों और कंपनियों की जाली मोहरें

दो फर्जी प्रेस कार्ड

44 लाख 70 हजार रुपए की नगदी

कई देशों की विदेशी मुद्राएं

कई कंपनियों से संबंधित दस्तावेज और रिकॉर्ड

18 फर्जी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट

पुलिस अब इस मामले से जुड़े अंतरराष्ट्रीय और घरेलू नेटवर्क की जांच में जुट गई है। यह खुलासा न केवल कानून व्यवस्था के लिए एक बड़ी चेतावनी है बल्कि यह भी दिखाता है कि फर्जीवाड़ा किस हद तक तकनीकी और मनोवैज्ञानिक स्तर पर विकसित हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल