न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दौड़ती डबल डेकर बस में लगी आग, यात्रियों ने छलांग लगाकर बचाई अपनी जान

फिरोजाबाद के सिरसागंज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दौड़ती बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। अजमेर-नेपाल जा रही बस में सवार 56 यात्रियों ने खिड़कियों और दरवाजों से कूदकर अपनी जान बचाई। आग पर फायर ब्रिगेड ने काबू पाया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 24 Dec 2025 9:48:10

फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दौड़ती डबल डेकर बस में लगी आग, यात्रियों ने छलांग लगाकर बचाई अपनी जान

यूपी के फिरोजाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आई है। सिरसागंज थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दौड़ती हुई बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार यात्रियों ने किसी तरह खिड़कियों और दरवाजों से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार यह बस राजस्थान के अजमेर शरीफ से नेपाल के लिए जा रही थी।

टायर फटने के बाद लगी आग

सिरसागंज के क्षेत्राधिकारी अनिवेश कुमार सिंह ने बताया कि माइलस्टोन संख्या 76 कठफोरी कट पर बस के पीछे वाला टायर अचानक फट गया। इसके बाद शॉर्ट सर्किट के कारण बस के निचले हिस्से में आग लग गई। दौड़ती हुई बस से चिंगारी फैलने लगी और देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को घेर लिया। ड्राइवर ने तुरंत बस को किनारे खड़ा किया, जिससे यात्री खिड़कियों और दरवाजों से कूदकर सुरक्षित बाहर निकल सके।

56 यात्री, 12 बच्चे सवार

बस में कुल 56 यात्री सवार थे, जिनमें 12 बच्चे भी शामिल थे। सौभाग्य से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि बस के डिग्गी में रखा अधिकांश सामान जल गया, जबकि कुछ सामान बाहर निकलने में सफल रहा।

अग्निशमन दल ने किया काबू

फिरोजाबाद के अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र पांडे ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही शिकोहाबाद और सिरसागंज फायर स्टेशन की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। साथ ही मैनपुरी के करहल से भी फायर टेंडर बुलाए गए। लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। सौभाग्यवश इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया

सिरसागंज के क्षेत्राधिकारी अन्वेष कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुँचाने के लिए शिकोहाबाद डिपो से नई बस की व्यवस्था की गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक रवाना कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल