न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर अब कम होगा जाम, पीक ऑवर्स में एग्जिट प्वाइंट रहेगा बंद

दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर एनएच-9 के एग्जिट कट को पीक ऑवर्स में बंद करने की नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। इससे मेरठ से दिल्ली आने वाले वाहनों को रोजाना लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी। एबीईएस कॉलेज के पास बढ़ते ट्रैफिक के कारण बनने वाले जाम को कम करने के लिए एनएचएआई अतिरिक्त लेन बनाने की तैयारी भी कर रहा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Dec 2025 9:02:32

दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर अब कम होगा जाम, पीक ऑवर्स में एग्जिट प्वाइंट रहेगा बंद

दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए एक बड़ी राहत की शुरुआत हो गई है। अब मेरठ से दिल्ली की ओर आने वाले वाहनों को एनएच-9 पर बेवजह लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा। एक्सप्रेसवे के एग्जिट कट को निर्धारित समय पर बंद रखने की नई व्यवस्था सोमवार से लागू कर दी गई। पहले ही दिन शाम के व्यस्त घंटों—यानी छह से नौ बजे—यह एग्जिट पूरी तरह सील रहा। अब प्रतिदिन यही समय सीमा लागू रहेगी।

यह एग्जिट कट एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बनाया गया था, जहां डीएमई से उतरने वाले वाहन नोएडा एक्सटेंशन, क्रॉसिंग रिपब्लिक और लालकुआं की ओर से आने वाली भारी ट्रैफिक लाइन से टकरा जाते थे। लगातार बढ़ते वाहनों के कारण यह स्थान दुर्घटनाओं और जाम का बड़ा केंद्र बन चुका था। स्थानीय लोगों और नियमित यात्रियों की शिकायत थी कि यहां रोजाना लंबा जाम लगता है, जो कई बार लालकुआं तक खिंच जाता है।

सुरक्षित आवाजाही और सुगम यातायात की मांग को देखते हुए एनएचएआई ने पीक टाइम में इस कट को बंद करने का फैसला लिया। सोमवार को जब पहली बार इस व्यवस्था को लागू किया गया, तो शाम के जाम में स्पष्ट कमी देखी गई। हालांकि कट बंद होने से पहले अक्सर की तरह जाम की स्थिति बनी रही, लेकिन कट के सील होने के बाद वाहनों का प्रवाह सुचारू दिखा। कुछ वाहन चालक नई व्यवस्था देखकर थोड़े असमंजस में पड़ गए और कट के पास धीमी गति से वाहन चलाकर स्थिति समझने की कोशिश करते दिखे।

इस कदम से क्रॉसिंग रिपब्लिक, नोएडा एक्सटेंशन और विजयनगर की तरफ से एनएच-9 की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ा फायदा मिल रहा है। ट्रैफिक पुलिस को भी काफी राहत मिली है, क्योंकि रोज-रोज यहां घंटों लगने वाले जाम को खोलने में भारी मेहनत करनी पड़ती थी। अब कम से कम शाम के समय यह समस्या काफी हद तक कंट्रोल में रहेगी। हां, सुबह के पीक आवर्स में यह एग्जिट बंद नहीं रहेगा, इसलिए उस दौरान जाम की परेशानी बनी रह सकती है।

एग्जिट और एंट्री पर मिलेगी स्थायी राहत—बनेंगी अतिरिक्त लेन

एनएचएआई का कहना है कि जाम की समस्या को स्थायी रूप से खत्म करने के लिए नेशनल हाईवे-9 पर एबीईएस कॉलेज के एंट्री और एग्जिट दोनों प्वाइंट पर एक-एक अतिरिक्त लेन तैयार की जाएगी। दो नई लेन बनने के बाद हाईवे पर वाहनों का प्रवाह काफी बेहतर होगा और सड़क पर दबाव भी कम होगा। इन लेन के निर्माण के बाद संभावना है कि पीक अवर्स में लागू की गई कट बंद करने की व्यवस्था पूरी तरह समाप्त कर दी जाएगी।

फिलहाल, सुबह और शाम दोनों समय बढ़ती ट्रैफिक लोड के कारण यहां जाम लग ही जाता है। लेकिन सड़क चौड़ी होने के बाद यह समस्या लगभग खत्म हो जाएगी।

“शाम के छह से नौ बजे तक डीएमई पर एबीईएस कॉलेज के पास वाला एग्जिट बंद रहेगा। इससे ट्रैफिक सुचारू चलेगा। जल्द ही दोनों प्वाइंट पर दो नई लेन तैयार की जाएंगी, जिससे जाम की समस्या स्थायी रूप से खत्म होने की उम्मीद है।” — अरविंद कुमार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, डीएमई

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप