न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP: 943 स्कूलों के मर्जर पर गरमाई सियासत, सपा सांसद डिंपल यादव का विरोध, डीएम को लिखा पत्र

सपा सांसद डिंपल यादव ने यूपी में स्कूल विलय के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बताते हुए मैनपुरी के डीएम को सात बिंदुओं पर जवाब मांगते हुए पत्र लिखा है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Jul 2025 6:06:24

UP: 943 स्कूलों के मर्जर पर गरमाई सियासत, सपा सांसद डिंपल यादव का विरोध, डीएम को लिखा पत्र

समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के स्कूलों के विलय से जुड़े एक अहम फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सरकार के इस कदम का तीखा विरोध करते हुए इसे हजारों बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बताया है। अपने क्षेत्र की जिम्मेदारी निभाते हुए डिंपल यादव ने मैनपुरी के जिलाधिकारी को एक विस्तृत पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने इस निर्णय से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों का जवाब मांगा है।

उन्होंने बेहद चिंता जताते हुए कहा कि यह निर्णय न केवल शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित करेगा, बल्कि उन परिवारों को भी संकट में डाल देगा, जिनके बच्चे इन स्कूलों में पढ़ते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अभिभावकों से इस पर लिखित सहमति ली गई? यदि नहीं, तो यह प्रक्रिया लोकतांत्रिक मूल्यों और पारदर्शिता के खिलाफ है।

सांसद डिंपल यादव ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मैनपुरी जिले में स्कूलों के बंद/मर्ज/पेयर्ड करने से प्रभावित वर्गों की विस्तृत जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा कि उन्हें सूचना मिली है कि जनपद मैनपुरी में कुल 943 विद्यालय चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से अब तक 341 स्कूलों को या तो बंद किया जा चुका है या फिर उन्हें अन्य स्कूलों में मर्ज अथवा पेयर किया गया है।

इस बड़े फैसले से हजारों बच्चों और उनके परिवारों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में उन्होंने सात मुख्य बिंदुओं पर सरकार से पारदर्शिता बरतने की बात कही है और सभी सूचनाएं शीघ्रता से जनहित में सार्वजनिक करने की मांग की है।

सपा सांसद डिंपल यादव ने मांगी ये अहम जानकारी –

इस आदेश से प्रभावित विद्यार्थियों का आय वर्ग के आधार पर वर्गीकरण – निम्न आय वर्ग, मध्यम आय वर्ग और उच्च आय वर्ग में।

जातिगत वर्गीकरण – अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के कितने बच्चे होंगे प्रभावित, इसका स्पष्ट विवरण।

कुल प्रभावित विद्यार्थियों की संख्या तथा ग्रामवार और ब्लॉकवार सूची।

विद्यालय बंद होने के बाद बच्चों के लिए क्या कोई वैकल्पिक परिवहन सुविधा प्रस्तावित की गई है? यदि हां, तो उसका विवरण।

क्या इस फैसले पर बच्चों के अभिभावकों से लिखित सहमति या आपत्ति पत्र लिया गया है? यदि लिया गया है तो उसकी प्रतियां प्रस्तुत की जाएं।

जिन विद्यालयों को मर्ज किया गया है, उन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों, रसोइयों और अन्य चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को किस विद्यालय में तैनात किया गया है, इसकी सूची प्रदान की जाए।

चतुर्थ श्रेणी के कितने कर्मचारियों को ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर तैनात किया गया है, इसकी भी सूची दी जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल