न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली–आगरा एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर, 7 बसें आपस में भिड़ीं, कई में लगी आग, 4 की मौत, इलाके में हड़कंप

दिल्ली–आगरा एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हुआ। मथुरा में सात बसें आपस में टकराईं, कई में आग लगी, 4 लोगों की मौत और 25 यात्री घायल हुए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Dec 2025 8:42:41

दिल्ली–आगरा एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर, 7  बसें आपस में भिड़ीं, कई में लगी आग, 4 की मौत, इलाके में हड़कंप

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दिल्ली–आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। घने कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम थी, इसी दौरान सुबह करीब चार बजे एक के बाद एक सात बसें आपस में टकरा गईं। टक्कर के तुरंत बाद कुछ बसों में आग भड़क उठी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण दुर्घटना में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 25 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं।

यह दुर्घटना मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में हुई, जहां सुबह के समय कोहरा इतना घना था कि आगे का रास्ता देख पाना मुश्किल हो गया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कम दृश्यता के कारण सात बसें आपस में भिड़ गईं और टक्कर के बाद कुछ वाहनों में आग लग गई। आग लगने के सही कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया।

<

प्रत्यक्षदर्शी ने सुनाई हादसे की दहला देने वाली कहानी

घटना के एक चश्मदीद ने बताया कि हादसा तड़के करीब चार बजे हुआ, जब अधिकांश यात्री बसों में सो रहे थे। अचानक जोरदार टक्कर हुई और कुछ ही पलों में बसों में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, टक्कर के झटके से लोग घबरा गए और आग की लपटें देखते ही यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। उस वक्त हालात इतने भयावह थे कि किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था।

बताया जा रहा है कि इन सात बसों में से एक रोडवेज की बस थी, जबकि बाकी निजी स्लीपर बसें थीं। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बसों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया।

चार शव बरामद, 25 घायलों का इलाज जारी

मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि यह दुर्घटना कम दृश्यता यानी लो विजिबिलिटी के कारण हुई है। उनके अनुसार, इस हादसे में सात बसों के साथ-साथ तीन छोटे वाहन भी आपस में टकरा गए थे। अब तक चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 25 घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

दिल्ली–आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए इस दर्दनाक हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को हर संभव चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप